Drishyam 3 Advance Booking: मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही कर डाली बंपर कमाई, हर 24 घंटे में बिक रहे 30 हजार से ज्यादा टिकट

Spread the love

दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त ने रिलीज से पहले काफी माहौल बना दिया है. फैंस मोहनलाल स्टारर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी के साथ इसे पहले दिन के लिए खूब प्री टिकट सेल हो रही है. ऐसे में दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग (Drishyam 3 Advance Booking Collection) में ही अच्छा-खासा कलेक्शन कर डाला है. यहां फिल्म की प्री टिकट सेल की पूरी रिपोर्ट जानते हैं.

दृश्यम 3 की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
बता दें कि दृश्यम 3 मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के मौके पर यानी 21 मई को रिलीज़ होने वाली है. यह फिल्म, एक सामान्य थिएटर रिलीज़ से कहीं बढ़कर एक्टर के फैंस के लिए एक बड़े इवेंट जैसी है. इन सबके बीच दृश्यम 3 प्री टिकट सेल में भी कमाल कर रही है.

इसने ऑफिशियली अब ममूटी-मोहनलाल की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘पैट्रियट’ के लास्ट प्री-सेल्स आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ‘पैट्रियट’ ने बुक माई शो पर 333,000 टिकटों के साथ अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी थी लेकिन अब दृश्यम 3 ने इसे मातदे दी है 334,000 का आंकड़ा पार कर लिया है और प्लेटफॉर्म के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.

 यह अब केवल ‘L2: एम्पुरान’ द्वारा बनाए गए 13 लाख के विशाल रिकॉर्ड से पीछे है. गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों का दबदबा रहता है, लेकिन ‘दृश्यम 3’ मॉलीवुड के इतिहास में रिलीज से पहले इस स्तर का दबदबा कायम करने वाली पहली प्योर सस्पेंस-ड्रामा फिल्म बन गई है।

हर 24 घंटे में बिक रहे 30 हजार टिकट
फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा रियल-टाइम डेटा से साफ तौर पर लगाया जा सकता है, जहां फिलहाल हर 24 घंटे में लगभग 30,000 टिकट बिक रहे हैं, अकेले केरल में ही पहले दिन की एडवांस कमाई 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जहां राज्य में 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.  कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कालीकट जैसे प्रमुख शहरों में भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां सुबह 4:00 और 7:00 बजे के कई फैन शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं. फिलहाल, राज्य भर में 1,200 से ज्यादा शो ट्रैक किए जा रहे हैं, और रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ ही कई शो तेजी से भर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

दृश्यम 3 की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग सेल कितनी हुई है.
वहीं फिल्म मेकर्स का दावा है कि दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स के जरिए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज से पहले ही दृश्यम 3 की दुनियाभर में प्री टिकट सेल 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं यानी प्री टिकट सेल का आंकड़ा और बढ़ेगा.

दृश्यम 3 के बारे में
दृश्यम जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी है, जो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे के लापता होने के बाद संदेह के घेरे में आ जाते हैं. इस एक्साइटिंग कहानी की शुरुआत 2013 में मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म से हुई थी. फिल्म की सफलता के बाद, इसका सीक्वल 2022 में आया था. अब इसका तीसरा भाग 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. बता दें कि तीनों फिल्मों का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है. दृश्यम 3 में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल भी हैं जो अपनी भूमिकाओ को दोहराते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा U/A 13 सर्टिफिकेशन मिला है.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान की तन्हाई की पोस्ट देख मां सलमा को भी हुई बेटे की चिंता, अब सुपरस्टार ने दी सफाई, बोले- ‘कभी-कभी लोगों के साथ…’

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *