Karuppu BO Day 5: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांचवें दिन भी की बमफाड़ कमाई , ‘कंगुवा’ को चटा दी धूल

Spread the love

सूर्या और तृषा कृष्णन की हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपना राज जमा लिया है. इसी के साथ ये फिल्म बॉलीवुड की कई नई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दबाकर नोट छाप रह है. चलिए यहां जानते हैं ‘करुप्पु’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

करुप्पु’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ छाई हुई है. सिनेमाघरों में उन सीन्स पर खूब सीटियां बज रही हैं जहां सूर्या करप्पूसामी के रूप में नजर आते हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वैसे इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही साबित कर दिया था कि ये जल्दी थकने वाली नहीं है. इसी के साथ ‘करुप्पु’ खूब कमाई कर रह है. वीकेंड में शानदार परफॉर्म करने के बाद ये वीकडेज में भी गजब कमाई कर रही है. हालांकि पहले मंडे के कलेक्शन की तुलना में मंगलवार को भी इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई लेकिन फिर भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘करुप्पु’ ने रिलीज के पांचवें दिन 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  •  मंगलवार का कलेक्शन सोमवार के 14.30 करोड़ रुपये से कम रहा, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है.
  • बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी और शनिवार को 24.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धमाकेदार परफॉर्म किया.
  • रविवार को फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा दिन साबित हुआ, जब इसने 28.35 करोड़ रुपये कमाए थे.
  •  इसी के साथ ‘करुप्पु’  का 5 दिनों का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन अब 110.04 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि नेट कलेक्शन 95.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:Raja Shivaji BO Day 19: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे मंगलवार भी किया कमाल, शानदार हुई कमाई, जानें-19 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट

वर्ल्डवाइड कितना हुआ करुप्पु’ का कलेक्शन?
 फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के पांचवें दिन विदेशों में 4.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 51.00 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड 5 दिनों का कुल कलेक्शन 161.04 करोड़ रुपये हो गया है.

तमिल वर्जन में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘करुप्पु’
‘करुप्पु’ ने तेलुगु डब वर्जन की तुलना में तमिल में कहीं बेहतर परफॉर्म किया है. रिलीज के पांचवें दिन तक फिल्म ने तमिल शो से 9.62 करोड़ रुपये और तेलुगु शो से 1.80 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म पहले ही सूर्या की हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर चुकी है.  2022 में रिलीज हुई ‘एथार्कम थुनिन्धवन’ ने भारत में अपने पूरे थिएटर रन के दौरान 49.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं ‘कंगुवा’ ने 70.37 करोड़ रुपये और ‘रेट्रो’ ने भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन में 60.58 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘करुप्पु’ ने अपने पहले हफ्ते में ही इन तीनों के कुल कलेक्शन को आसानी से पार कर लिया है, जिससे यह हाल के सालों अभिनेता की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है.

ये भी पढ़ें:-‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला’, अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *