Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ ने थलपति विजय की ‘वरिसू’ को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई

Spread the love

 सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कारोबार कर लिया है. रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी ‘करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल तृषा स्टारर इस फिल्म ने थलापति विजय की ‘वरिसू’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.

करुप्पु’ ने ‘वरिसू’ को चटाई धूल
बता दें कि ‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ तृषा और सूर्या की इस फिल्म ने विजय और रश्मिका मंदाना की 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘वरिसू’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को धूल चटाई दी है. बता दें कि ‘वरिसू’ ने दुनियाभर में 297.55 करोड़ रुपये कमाए थे. हाल ही में, ‘करुप्पु’ के निर्देशक बालाजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए थे. उन्होंने लिखा, “करुप्पु 300 नॉट आउट (आग वाले इमोजी).”

करुप्पु’ ने भले ही वरिसू के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन यह अभी तक शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की 2024 में आई फिल्म अमरन के कलेक्शन को नहीं तोड़ पाई है, जिसकी लाइफटाइम कमाई 333.67 करोड़ रुपये था. वहीं भारत में, करुप्पु ने 194.55 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 168.15 करोड़ रुपये रहा है.

 

ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह नहीं इस एक्टर को किया गया था ‘धुरंधर’ के लिए सबसे पहले कास्ट, बोले- ‘मुझे चार साल पहले ही….

आरजे बालाजी ने करप्पु 2 का दिया हिंट
करुप्पु की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता को देखते हुए, निर्देशक आरजे बालाजी ने इकसे एक्सपेक्टेड सीक्वल का हिंट दे दिया है. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “अगर सीक्वल बनता है, तो मैं ‘गॉड वर्सेस पॉलिटिक्स’ पर आधारित सीक्वल बनाना चाहता हूं. मूकूथी अम्मान ‘ईश्वर वर्सेस गॉडमैन’ थी. यह फिल्म (करप्पु) ‘माई गॉड वर्सेस मेरा लॉर्ड’ (ईश्वर बनाम न्यायपालिका) है. अगली फिल्म मैं ‘ईश्वर वर्सेस पॉलिटिक्स’ पर आधारित बनाना चाहता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस आइडिया पर थोड़ा और समय चाहिए. मैं चाहता हूं कि लोग पहली फिल्म को भूल जाएं और फिर अचानक उन्हें कुछ ऐसा दूं जो पहली फिल्म से भी बेहतर हो.”

बता दें कि सूर्या के अलावा, करुप्पु में तृषा कृष्णन, आरजे बालाजी, इंद्रन्स और अनाघा माया रवि भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 BO Day 9: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की दूसरे फ्राइडे घटी कमाई, लेकिन बना डाले ये दो तगड़े रिकॉर्ड, जानें-9 दिनों का कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *