इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो सहित कई नई फिल्में रिलीज हुईं. वहीं चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो से लेकर दृश्यम 3 और करुप्पु सहित कुछ हफ्ते पुरानी मूवीज भी दर्शकों के एंटरटनमेंट के लिए थिएटर में मौजूद हैं. ऐसे में शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों और साउथ फिल्में के बीच कमाई के लिए तगड़ा मुकाबला हुआ. जानते हैं इनमे से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का पहले दिन का कलेक्शन
जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और इसके पहले दिन की कमाई बेहद कम रही. शायद माता-पिता अपने बच्चों को वीकेंड पर फिल्म दिखाने ले जाएं. वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ो के मुताबिक ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने पहले दिन मात्र 25 लाख रुपये कमाए हैं.
‘चांद मेरा दिल’ ने दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया?
रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ‘चांद मेरा दिल’ ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने अपने सातवें दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. वहीं चांद मेरा दिल का कुल कलेक्शन अब 20.75 करोड़ रुपये हो गया है.
पति पत्नी और वो दो ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
बॉलीवुड फिल्म पति पत्नी और वो दो को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 14वें दिन के 1.75 करोड़ रुपये के मुकाबले सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए. आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 43.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत भी हैं.
दृश्यम 3 की जीत का सिलसिला जारी
मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 ने अपने 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को सभी फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दि यानी दूसरे शुक्रवार को 4.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे पहले 8वें दिन इसने 6.65 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का अब तक का भारत में कुल नेट कलेक्शन 86.25 करोड़ रुपये है.
करुप्पू ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. 14वें दिन फिल्म ने 4.95 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का 15 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 171.40 करोड़ रुपये हो चुका है.
राजा शिवाजी ने 5वें शुक्रवार कितनी की कमाई?
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. लेकिन अब रिलीज के पांचवें हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन यानी 5वें शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 32 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ राजा शिवाजी की 29 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 94.04 करोड़ रुपये हो गई है.
धुरंधर 2 ने 72वें दिन कितनी की कमाई?
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के 70 दिन पूरे करने के बाद भी कमाई कर रही है. हालांकि इसका कलेक्शन अब बेहद कम हो गया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 72वें दिन 10 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की 72 दिनों की कुल कमाई अब 1148.30 करोड़ रुपये हो गई है.