Maa Inti Bangaram BO Collection Day 6: ‘मा इंति बंगारम’ ने 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, बना दिया ये सॉलिड रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

Spread the love

सामंथा रूथ प्रभु की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी और इसके बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि वीकडेज में भी इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. जहां कई मीडियम से लेकर बड़े बजट की फ़िल्में पहले हफ्ते में ही टिके रहने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं बीवी नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने आसानी से फर्स्ट वीक में ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. इतना ही नहीं इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. चलिए यहां इसके छठे दिन का कलेक्शन जानते हैं.

‘मा इंति बंगारम’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
सामंथा की ‘मा इंति बंगारम’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी के साथ ये फिल्म वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि ओपनिंग वीकेंड के मुकाबले नॉन हॉलीडेज में इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी जा रही है फिर भी ये खूब नोट कमा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 5.35 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसकी कमाई 7.65 करोड़ रुपये रही. वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन 10.10 करोड़ रुपये रहा जबकि चौथे दिन इसने 4.10 करोड़ और 5वें दिन 3.50 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office: बुधवार को ‘कॉकटेल 2’ रही आगे लेकिन ‘पेद्दी’ ने तोड़ दिया दम, जानें- सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मा इंति बंगारम’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 6 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 33.20 करोड़ रुपये हो गई है.

 ‘मा इंति बंगारम’ ने वसूल लिया बजट
कोईमोई के मुताबिक ‘मा इंति बंगारम’ को 30 करोड़ रुपये के कंट्रोल्ड और बेहद सेफ बजट में बनाया गया है. ऐसे में ये फिल्म रिलीज के 6 दिन में 33.20 करोड कमाकर अपनी पूरी लागत तो वसूल कर ही चुकी है वहीं अब ये ऑफिशियली प्रॉफिट वाले ज़ोन में आ गई है. इसने 6 दिन में 3.2 करोड़ का रेट ऑफ इंटरेस्ट (ROI) हासिल कर लिया है जो कि 9.69%  है. इसी के साथ सामंथा ने 2026 की टॉलीवुड की पांचवी प्रॉफिटेबल फिल्म दी है.

हालांकि, ‘हिट’ का दर्जा पाने के लिए इसे बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी लागत से दुगनी यानी कुल 60 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. फिल्म की मौजूदा रफ़्तार को देखते हुए, यह उम्मीद की जा सकती है कि इसका लाइफ़टाइम कलेक्शन काफ़ी अच्छा रहेगा, जिससे इसका मुनाफ़ा कई गुना बढ़ जाएगा और यह पक्के तौर पर बॉक्स ऑफ़िस पर ‘हिट’ साबित होगी.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Day 6: ‘कॉकटेल 2’ ने बुधवार को भी किया धमाकेदार परफॉर्म, जमकर छापे नोट, जानें- 6 दिनों में कितना वसूला बजट

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *