1 मई को सिनेमाघरों में चार फिल्मों ने एंट्री की थी ‘राजा शिवाजी’, ‘पैट्रियट’ और ‘एक दिन’ के साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी शामिल है. इन सभी का मुकाबला सिनेमाघरों में मौजूद कुछ हफ्ते पुरानी भूत बंगला और धुरंधर 2 से हुआ. ऐसे में जहां इनमें से कई ने अच्छा बिजनेस किया और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली तो वही कुछ ने निराश किया है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में इनमें से किस-किस फिल्म ने बाजी मारी है और कौन सी फेल साबित हुई है.
राजा शिवाजी ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
वीकेंड में दमदार परफॉर्म करने के बाद राजा शिवाजी की कमाई में पहले सोमवार को गिरावट आई, लेकिन फिर भी यह फिल्म बाकी फिल्मों से काफी आगे रही. रितेश देशमुख निर्देशित और स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 5.60 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के 12 करोड़ रुपये से 53.3% कम है. गिरावट के बावजूद, फिल्म का ओवरऑल प्रदर्शन दमदार बना हुआ है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में चार दिनों में 46.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 39.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये और तीसरे दिन12 करोड़ रुपये कमाए थे.
ये भी पढ़ें:-1700 करोड़ की मालकिन अनन्या बिड़ला की Met Gala में धमाकेदार एंट्री, सिल्वर आर्मर चर्चा में
पैट्रियट ने मंडे को कितनी की कमाई?
मोहनलाल और ममूटी की फिल्म पैट्रियट ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन फिर इसके बाद से इसकी कमाई में गिरावट जारी है, सोमवार के आंकड़ों में तो भारी कमी देखी गई. फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले मंडे को 1781 शो से 2.89 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार की कमाई 5.50 करोड़ रुपये से 47.45% कम है. इसी के साथ पैट्रियट का भारत में 4 दिनों का नेट कलेक्शन अब 24.55 करोड़ रुपये हो गया है.
एक दिन ने मंडेको कितना कारोबार किया है ?
1 मई को रिलीज हुई तीनों फिल्मों में से जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. सोमवार को फिल्म ने मात्र 0.20 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के 0.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 77.8% की भारी गिरावट है. 1,135 शो में चल रही इस फिल्म का भारत में चार दिनों का ग्रॉसकलेक्शन अब 3.88 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शामिल है. विदेशों में चौथे दिन फिल्म ने 0.05 करोड़ रुपये का इजाफा किया, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.28 करोड़ रुपये हुआ है.
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’
मैरी स्ट्रीप और ऐनी हैथवे अभिनीत फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने ओपनिंग वीकेंड तक ठीक कमाई की लेकिन वीकडेज में आते ही ये फिल्म भी मंदी का शिकार हो गई है. पहले मंडे को तो इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई और ये लाखों में सिमट गई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 90 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ द डेविल वियर्स प्राडा 2 का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 14.25 करोड़ हुआ है.
भूत बंगला ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी नई फिल्मों के आगे पूरा दम दिखा रही है. रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को फिल्म ने 4054 शो में 1.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 171.32 करोड़ और नेट कमाई 144.25 करोड़ हो गई है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 18वें दिन 0.40 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 56.65 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 227.97 करोड़ हो गया है.
धुरंधर 2 ने 7वें मंडे कितना किया कलेक्शन?
धुरंधर 2: द रिवेंज या धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है. वहीं रिलीज के 47वें दिन यानी सातवें सोमवार को पहली बार इसने लाखों में कमाई की है. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 753 शो में 0.50 करोड़ कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन अब 1363.37 करोड़ और नेट कमाई 1139.10 करोड़ हो गई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 47वें दिन 0.15 करोड़ का कमाए जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 426.15 करोड़ वर्ल्डवाइड कमआई 1789.52 करोड़ हो गई है.