Monday Box Office: ‘चांद मेरा दिल’, ‘दृश्यम 3’ या ‘राजा शिवाजी’? मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ और बॉलीवुड की फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ जैसी साउथ इंडियन फिल्में  ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो 2’सहित तममा बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रह हैं. वीकेंड पर तो इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन सोमवार को इनकी कमाई की रफ्तार पटरी से उतरती हुई नजर आई. जानते हैं मंडे को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

चांद मेरा दिल ने सोमवार को कितनी की कमाई?
अनन्या पांडे और लक्ष्य की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने अपनी कमाई में वीकेंड पर तेजी दिखाई थी लेकिन पहले मंडे को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं पहले रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ फिल्म का 4 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 13.25 करोड़ रुपये हो गया है.

दृश्यम 3 ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
मलयालम एक्टर मोहनलाल स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.  हालांकि,वीकेंड के बाद इस फिल्म की कमाई में भी मंडे को गिरावट देखी गई. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को इसने 7.35 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के 13.85 करोड़ रुपये से कम हैं. इसी के साथ पहले पांच दिनों में, दृश्यम 3 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

करुप्पु ने दूसरे मंडे को कितनी की कमाई?
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पु को रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. हालांकि, दूसरे वीकेंड पर दमदार कमाई करने के बाद इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी सेकंड मंडे को काफी गिरावट देखी गई. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने  दूसरे सोमवार को 5.90 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे रविवार को इसने 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ सूर्या की इस फिल्म का भारत में 11 दिनों का नेट कलेक्शन अब 154.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 4: मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, लेकिन 15 करोड़ का आंकड़ा छूने से है इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन

पति पत्नी और वो दो की दूसरे मंडे की कमाई कितनी रही?
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर धीमी स्पीड से कमाई कर रही है. दूसरे सोमवार को सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे रविवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 37.37 करोड़ रुपये हो पाया है.

राजा शिवाजी ने चौथे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा राजा शिवाजी ने चौथे वीकेंड पर शानदार कमाई की थी लेकिन चौथे मंडे को इसके कलेक्शन में भी गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक राजा शिवाजी ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को 61 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 25 दिनों की कुल कमाई अब 92.54 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, मास्क से मुंह छिपाए दिखे ‘धुरंधर’ एक्टर

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *