Drishyam 3 BO Day 5 Worldwide: ‘दृश्यम 3’ ने पहले मंडे टेस्ट किया पास, 5वें दिन बनी मलयालम की वर्ल्डवाइड 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, दो फिल्मों को दी मात

Spread the love

मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. शानदार शुरुआत के बाद इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी गर्दा उड़ा दिया. चलिए अब यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘दृश्यम 3’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
मोहनलाल की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं. वहीं इसके तीसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं. 21 मई को ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और इसने आते ही दर्शकों को क्रेजी कर दिया. तमम नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के बीच ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है और ये पहले दिन से ही धमाकेदार कमाई कर रही है. हालांकि वीकडेज में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन को झटका लगा है और इसकी कमाई में पहले सोमवार को गिरावट दर्ज की जा रही है.

  • इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ कमाए थे. वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई 13.70 करोड़ और चौथे दिन का कलेक्शन 13.85 करोड़ रुपये रहा.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को 7.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 61.80 करोड़ रुपये हो गया है.

‘दृश्यम 3’ वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से इंचभर दूर
‘दृश्यम 3’ ने भारत में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. वहीं ये वर्ल्डवाइड ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है और रिलीज के 5वें दिन इसने ओवरसीज में 6 करोड़ कमाए हैं. जिससे इसका ओवरसीज का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 156.14 करोड़ हो गया है. इसी के साथ दृश्यम 3  वर्ल्डवाइड अब तक की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. इसने मोहनलाल की ही फिल्म पुलिमुरुगन (140 करोड़ रुपये),  सर्वम माया (151.27 करोड़ रुपये) और आवेशम (156.48 करोड़ रुपये) को मात दे दी है. अब इसके निशाने पर आदुजीविथम: द गोट लाइफ (160.08 करोड़ रुपये) है. 

ये हैं मॉलीवुड की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में (कुल कमाई)

  1. लोका चैप्टर 1 चंद्रा – 305.17 करोड़
  2. एल 2 एम्पुपान – 268.23 करोड़
  3. मंजुम्मेल बॉयज़ – 241.56 करोड़
  4. वाझा 2 – 238.46 करोड़
  5. थुडरम – 237.76 करोड़
  6. 2018 – 181 करोड़
  7. आदुजीविथम: द गोट लाइफ – 160.08 करोड़
  8. दृश्यम 3 – 142.25 करोड़ (5दिन)
  9. आवेशम – 156.48 करोड़
  10. सर्वम माया – 151.27 करोड़

दृश्यम 3  के बारे में 
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम 3 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.  इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।

ये भी पढ़ें:-FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, मास्क से मुंह छिपाए दिखे ‘धुरंधर’ एक्टर

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *