Monday Box Office: मंडे को खूब गरजी ‘दृश्यम 3’, ‘द वन’ की डूबी लुटिया, जानें- ‘द पैराडाइज’-‘हनुमान अंश’ का हाल

Spread the love

संडे को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई में अमूमन तेजी देखने को मिलती है लेकिन असली टेस्ट मंडे को होता है जब वीकडेज की वजह से फिल्मों की कमाई को झटका लगता है. इस सोमवार को भी नई रिलीज ‘दृश्यम 3’ से ‘द वन’ सहित कई फिल्मों के बीच कमाई के लिए भिड़ंत हुई. जानते हैं किसने मंडे टेस्ट में बाजी मारी है.

‘दृश्यम 3’ ने पहले मंडे को कितना किया कलेक्शन?
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. रिलीज के महज तीन दिन में ही इसने 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं अब रिलीज के चौथे दिन भी इसकी कमाई शानदार रही.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 21 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की नेट कमाई अब 197.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द वन’ ने रिलीज के दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन ने पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ कमाए थे. फिर 8वें दिन इसने 3.25 करोड़, 9वें दिन 2 करोड़ और 10वें दिन 3.25 करोड़ कमाए. वहीं अब दूसरे हफ्ते के वीकडेज में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 0.95 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ द वन की 11 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 63.05 करोड़ रुपये हो गई है.

 द पैराडाइज ने दूसरे मंडे कितना किया कारोबार?
नानी की द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है. हालांकि ये 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसका जितना बज था उसे देखते हुए लग रहा था ये बॉक्स ऑफिस लूट लेगी हालांकि ऐसा नहीं हो सका. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे संडे यानी 11वें दिन मामूली तेजी दिखाते हुए 2.10 करोड़ कमाए थे लेकिन दूसरे मंडे फिर इसके कलेक्शन में मंदी आ गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द पैराडाइज ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.10 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ द पैराडाइज की 12 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 116.20 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने 9वें मंडे कितना किया कलेक्शन? 
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने 9वें संडे यानी 59वें दिन भी करोड़ों में कमाई की थी. इस फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 9वें मंडे यानी 60वें दिन इसकी कमाई की रफ्तार पटरी से उतर गई और ये लाखों में सिमट गई गै. है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 59वें दिन यानी 9वें मंडे को 0.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस डिवोशनल ड्रामा की 59 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 325.48 करोड़ रुपये हो गई है.

 

  

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *