इस समय सिनेमाघरों में कॉमेडी, एक्शन से भरी फिल्में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए मौजूद हैं. वहीं मंडे टेस्ट में अजय देवगन की नई ‘धमाल 4’ ने ही अच्छा परफॉर्म किया जबकि अल्फा से लेकर ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में काफी मंदी देखी गई. यहां इन सभी की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं.
धमाल 4 ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडी एंटरटेनेर धमाल 4 ने अपने चौथे दिन यानी पहले मंडे को भारत में 8.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 73.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बता दें कि इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ कई अन्य कलाकार भी हैं.
अल्फा ने दूसरे मंडे कितनी कमाई की?
वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा ने अपने दूसरे सोमवार को, यानी रिलीज के 11वें दिन 75 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थेय शिव रवैल द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 54.35 करोड़ रुपये हुई है.
वेलकम टू द जंगल का तीसरे मंडे का कलेक्शन कितना रहा?
वेलकम टू द जंगल अहमद खान द्वारा निर्देशित एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने अपने 18वें दिन 55 लाख रुपये कमाए, जबकि 17वें दिन इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 130.10 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल और कई अन्य कलाकार हैं.
कॉकटेल 2 ने चौथे मंडे कितना कमाया?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 का सिनेमाघरों में रन खत्म होने वाला है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने 25वें दिन यानी चौथे मंडे को सिर्फ 5 लाख रुपये कमाए. इसके बाद इसका कुल कलेक्शन अब 94.89 करोड़ रुपये हुआ है. सिनेमाघरों में लंबे समय तक चलने के बावजूद, फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.
ईविल डेड राइज का मंडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ईविल डेड राइज को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसने अपने पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये कमाए थे. वीकेंड पर इसकी कमाई में और बढ़ोतरी देखी गई और शनिवार को यानी दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.45 करोड़ रुपये रहा जबकि रविवार को यानी रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक इस हॉरर फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 1.12 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म की कुल नेट कमाई अब 13.77 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता’ में नहीं कटेगा ‘जेठालाल’ का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच