Peddi BO Day 2: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका, धुआंधार कर डाली कमाई, बस चार करोड़ और कमाते ही बना देगी बड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

बुची बाबू सना निर्देशित राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका 3 जून को पेड प्रीमियर हुआ था. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने भारत में अपने पहले दिन ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं दूसरे दिन भी ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. चलिए यहां जानते हैं राम चरम की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

पेद्दी’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में नई रिलीज वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ से टक्कर मिली है बावजूद इसके ये पैन इंडिया फिल्म दूसरे दिन भी दर्शकों की फेवरेट बनी रही है. इसी के साथ इसने शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के दूसरे दिन 26.90 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं इसने पेड प्रीव्यू ममें 18.50 करोड़ और ओपनिंग डे पर 51 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • इसी के साथ ‘पेद्दी’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दो दिनों की कुल नेट कमाई अब 96.40 करोड़ रुपये हो गई है.

100 करोड़ी बनने से कितनी दूर है ‘पेद्दी’
पेद्दी’ की कमाई में रिलीज के दूसरे दिन बेशक ओपनिंग डे के मुकाबले 50 फीसदी के करीब गिरावट आई है लेकिन इसने दो दिनों में सिनेमाघरों में 90 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई कर ली है. इसी के साथ ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से इंच भर दूर रह गई है. बस 4 करोड़ और कमाते ही ‘पेद्दी’ ये मील का पत्थर भी पार कर लेगी. शनिवार को हर हाल में ये फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी.

ये भी पढ़ें:-2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म

पेद्दी’ के बारे में
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित और लिखित, ‘पेद्दी’ का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, सह-निर्माण ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है. इसमें शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

‘पेद्दी’ एक ऐसे युवक की कहानी है जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान बनाता है यह फिल्म दिखाती है कि कैसे वह भारतीय सरकार की नजर में आने से पहले क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई खेलों में महारत हासिल करता है. ‘पेद्दी’ को एक महत्वपूर्ण विषय को उठाने के लिए सराहा गया है, लेकिन जाह्नवी कपूर द्वारा निभाए गए अचियम्मा के किरदार के पोट्रेयल को लेकर इसकी आलोचना भी हुई है.

 

ये भी पढ़ें:-Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘बंदर’ का हाल बेहाल, ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने मारी बाजी

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *