पैन इंडिया स्टार राम चरण एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं. एक्टर की मच अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक, ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में 4 जून को दस्तक देगी. वहीं बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पहले ही अपने बड़े स्केल और स्टार पावर के कारण माहौल बना चुकी है. ऐसे में फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की उम्मीद की जा रही हैं. जानते हैं ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.
पेड्डी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में कितनी कर सकती है कमाई
रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी को लेकर फैंस में क्रेज पीक पर है. ऐसे में इसकी पहले दिन के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. सैकनिल्क के मुताबिक इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के लिए 35 करोड़ की प्रीसेल का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इसकी रिलीज में अभी कुछ घंटे बचे है और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म प्रीमियर सहित 100 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है
‘पेड्डी’ वर्ल्डवाइड कितना है कमाई का टारगेट?
ट्रेड अनुमानों के मुताबिक पेड्डी का ब्रेक-ईवन टारगेट वर्ल्डवाइड लगभग 500 करोड़ रुपये का ग्रॉस रेवेन्यू है. 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना अभिनेता के लिए एक बड़ी अचीवमेंट होगी. यह राम चरण की आरआरआर के बाद इस एलीट क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी फिल्म होगी. इससे भी जरूरी बात ये है कि यह उनके करियर की पहली सोलो फिल्म होगी जो इस मुकाम तक पहुंचेगी, क्योंकि आरआरआर एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर भी थे.
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का सफर आसान नहीं है
फिल्म मेकर्स को पेड्डी की सक्सेस पर पूरा भरोसा है और प्रमोशनल कंटेंट ने इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट भी क्रिएट कर दी है, लेकिन असली नतीजे तो रिलीज के बाद पता चलेंगे. पेड्डी को अपने 500 करोड़ के टारगेट को हासिल करने के लिए स्ट्रान्ग माउथ पब्लिसिटी, बार-बार देखने वाले दर्शक और ओपनिंग वीकेंड के बाद लगातार अच्छा कलेक्शन करना बेहद जरूरी होगा.
दो फ्लॉप के बाद राम चरण पर है प्रेशर
वहीं राम चरण पर भी हाल की फिल्मों की परफॉर्मेंस के कारण प्रेशर काफी ज्यादा है. उनकी पिछली रिलीज, गेम चेंजर से भी उम्मीद थी कि ये बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी लेकिन ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. इससे पहले, आचार्य, में मेगास्टार चिरंजीवी ने लीड रोल प्ले किया था और राम चरण ने इसमें एक एक्सटेंडेड कैमियो किया था. इस फिल्म का भी रिलीज से पहले काफी प्रमोशन किया गया था बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. लगातार दो असफलताओं ने पेड्डी को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं, और ट्रेड एनालिस्ट इसे एक्टर के करियर के लिए अहम फिल्म मान रहे हैं.
पेड्डी के फेवर में हैं कई चीजें
फिल्म मेकर्स के लिए अच्छी बात ये है कि कई फैक्टर्स फिल्म के फेवर में काम कर रहे हैं. पहला तो ये है कि आरआरआर की वर्ल्डवाइड सफलता के बाद राम चरण घरेलू और विदेशी बाजारों में जबरदस्त पॉपुलैरिटी को एजॉय कर रहे हैं. दूसरा फिल्म का ग्रामीण स्पोर्ट बैकग्राउंड, भव्य निर्माण और ए. आर. रहमान के म्यूजिक ने भी रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर ज़बरदस्त बज बना दिया है.
फिर भी, केवल चर्चा ही सक्सेस की गारंटी नहीं है. फिल्म को अपनी भारी थिएटर वैल्यू को सही ठहराने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को लगातार टिकटों की बिक्री में बदलना होगा. 350 करोड़ के बजट के मुकाबले 500 करोड़ का वर्ल्डवाइड टारगेट काफी बड़ा है. ऐसे में पेड्डी को इस साल किसी भी भारतीय फिल्म के मुकाबले स बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ रहा है.