Ramayana Box Office Day 14 Live Updates: ‘रामायण’ का जलवा जारी, 14वें दिन 12 बजे तक 823 करोड़ के हुई पार

Spread the love

नितेश तिवारी निर्देशित  ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है. इसी के साथ इसका शानदार प्रदर्शन जारी है. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में मंदी भी देखी जा रही है फिर भी ये हर दिन बंपर कमाई कर रही है. दूसरे मंगलवार को भी इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया और ये 800 करोड़ के पार हो गई. चलिए यहां जानते हैं कि  ‘रामायण’ रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

 ‘रामायण’ का 14वें दिन का कलेक्शन ( Ramayana Box Office Collection  Day 14 Live Updates) 
‘रामायण’ रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रखे हुए. इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो 

  • ‘रामायण’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 12 बजे तक 2.30 करोड़ की कमाई कर डाली है.
  • इसी के साथ इसका फिलहाल 14 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 823.33 करोड़ रुपये हो गया है. 
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे-14 2.30 करोड़ (12 बजे तक का कलेक्शन) –
कुल कलेक्शन  823.33 करोड़  

नोट: ‘रामायण’ की 14वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चलेंगे. 

रामायण’ की 13 दिनों की कमाई कितनी रही? 

  • बता दें कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ से खाता खोला था और इसने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कलेक्शन किया. 
  • इसके बाद 9वें दिन इसने 48.10 करोड़, 10वें दिन 72.90 करोड़, 11वें दिन 75 करोड़ कमाए.
  • वहीं 12वें दिन इस फिल्म की कमाई में मंदी आई और इसने 32 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 13वें दिन 28.35 करोड़ की कमाई की.
  • जिसके बाद इसकी भारत में 13 दिनों की कुल कमाई 820.95 करोड़ रही. 

‘रामायण’ वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ से कितनी दूर? 
‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन जारी है. सैकनिल्क के मुताबिक विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 12.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल कमाई अब तक 502.00 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1483.10 करोड़ तक पहुंच गई है. वहीं 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को ये वर्ल्डवाइड फिर इतिहास रच देगी और 15सौ करोड़ के पार हो जाएगी. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *