Ramayana Box Office Day 8 Live Updates: ‘रामायण’ 8वें दिन भी बनी तूफान, 12 बजे तक 519 करोड़ के हुई पार

Spread the love

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक परफॉर्म कर रही है. दिवाली से पहले रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी लेकिन सोमवार से बुधवार के बीच इसने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली और महज 7 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली. अब गुरुवार को भी यह फिल्म अच्छी कमाई करने के लिए तैयार है, हां, कमाई में काफी गिरावट जरूर आएगी, जो कि दिवाली का त्योहार खत्म होने के लिहाज से नॉर्मल बात है. फिर भी इससे अच्छी कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘रामायण’ रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

‘रामायण’ ने 7 दिनों में कितना किया कलेक्शन? 
‘रामायण’ की रिलीज के 7 दिनों की कमाई काफी शानदार है. ये धुरंधर 2 के बाद साल की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसी के साथ इसके कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 48.05 करोड़ की कमाई की.
  • इसके बाद रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 69.80 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं चौथे दिन ‘रामायण’ ने 56.15 करोड़ की कमाई की. जबकि इसके 5वें दिन का कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये रहा और 6ठे दिन इसने 94.10 करोड़ कमाए.
  • इसके बाद सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को ‘रामायण’ ने 70.65 करोड़ का कारोबार किया.
  • इसी के साथ ‘रामायण’  की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई 511.10 करोड़ रुपये हुई है. 

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 (Ramayana Box Office Collection Day 8 Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दिन 12 बजे तक 8.21 करोड़ की कमाई की है.
  • फिलहाल इसके 7 हजार 993 शोज चल रहे हैं.
  • वहीं इसकी भारत में 8 दिनों की कुल कमाई अब  519.31 करोड़ रुपये हुई है. 
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे-8 8.21 करोड़ (सुबह 12 बजे तक का कलेक्शन) –
कुल कलेक्शन  519.31 करोड़  

नोट: बता दें कि फिल्म की 8वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड कितना कर डाला कलेक्शन
‘रामायण’ ने वर्लडवाइड भी रिलीज के 7 दिनों में इतिहास रच दिया है. बता दें कि ये फिल्म ग्लोबली 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. दरअसल विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 25.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 323.50 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ हो गया है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *