Saturday Box Office Live Updates: ‘रामायण’ 887 करोड़ के पार, जानें- ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का 2 बजे तक का कलेक्शन

Spread the love

फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर धनुष की नई रिलीज ‘ओम’ ने बाजी मारी. वहीं ‘रामायण’ की कमाई में मंदी देखी गई. जबकि ‘गॉडजिला माइनस’ जीरो पहले ही दिन ऑडियंस के लिए तरसती दिखी. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्में शनिवार, 21 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं और साथ ही इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17 (Ramayana Box Office Collection Day 17 Live Updates) 
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’  ने सिनेमाघरो में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं तीसरे हफ्तें में एंट्री करते ही इसकी कमाई में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि ‘रामायण’ ने तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन 16.30 करोड़ की कमाई की. वहीं 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखी जा सकती है. कलेक्शन की बात करें 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’  ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 2 बजे तक 7.99 करोड़ कमा लिए हैं.
  • फिलहाल ‘रामायण’ की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई 887.49 करोड़ हो गई है. 
‘रामायण’  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-17 7.99 करोड़ ( 2 बजे तक) –
कुल कलेक्शन 887.49 करोड़  

‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (OM Box Office Collection Day 2 Live Updates)
धनुष की ‘ओम’ ने शानदार शुरुआत की और इसने रिलीज के पहले दिन 17.70 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला, दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 2 बजे तक 5.09 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल ‘ओम’ की भारत में दो दिनों की नेट कमाई 23.19 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 5.09 करोड़ (2 बजे तक का कलेक्शन) –
कुल कलेक्शन  23.19 करोड़  

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Godzilla Minus Zero Box Office Collection Day 2 Live Updates)
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की भारत में ओपनिंग काफी ठंडी रही. इस फिल्म ने पहले दिन महज 70 लाख रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 2 बजे तक 44 लाख की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में दो दिनों की नेट कमाई 1.05 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे-2 44 लाख (2 बजे तक का कलेक्शन) –
कुल कलेक्शन  1.14 करोड़ रुपये  

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *