Sunday Box Office: साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी साबित हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘आखिरी सवाल’ ने तोड़ा दम, जानें- संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

 सिनेमाघरों में इन दिनों लोगो के एंटरटेनमेंट के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. जहां इस शुक्रवार को पति पत्नी और वो दो के साथ आखिरी सवाल ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी तो वहीं इन नई फिल्मों के बीच कुछ पुरानी फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही हैं. इनमें कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम और राजा शिवाजी से भूत बंगला तक शामिल हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं संडे को इन सभी फिल्मों से से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है?

पति पत्नी और वो दो ने संडे को कितना किया कलेक्शन?  
आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. दूसरे दिन इसकी कमाई 5.75 करोड़ रुपये रही. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 7.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसके तीन दिनों की भारत में नेट कमाई अब 17.50 करोड़ रुपये हो गई है.

आखिरी सवाल ने कितना किया संडे को कारोबार?
संजय दत्त की आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. फिल्म की शुरुआत ही निराशाजनक हुई थी और वीकेंड पर भी ये खास परफॉर्म नही कर पाई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को  आखिरी सवाल ने 1,569 शो में 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद भारत में इसकी तीन दिनों की नेट कमाई 1.95 करोड़ हो पाई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 0.10 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 0.40 करोड़ हो गया है.  इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 2.74 करोड़ हो पाया है.

करुप्पु ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
दर्शकों ने सुपरहीरो फिल्म ‘करप्पु’ को पहले ही दिन जबरदस्त प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और पहले दिन ही 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार को भी सूर्या और तृषा की इस फिल्म ने कमाई मे तेजी दिखाते हुए 24.15 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 28.35 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया. इसी के साथ कुरुप्पु की तीन दिनों की भारत में नेट कमाई अब 68 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: ‘पति पत्नी और वो दो’ ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड

कृष्णावतरम् ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
कृष्णावतरम की रिलीज के 11 दिन पूरे हो गए हैं. इस दौरान इसने बड़े सितारों वाली फिल्मों की भीड़ के बीच भी बॉक्स ऑफिस अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं फिल्म ने दूसरे वीकेंड का भी भरपूर फायदा उठाया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो कृष्णावतरम ने सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को भारत में 3.20 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की घरेलू बाजार में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 20.22 करोड़ रुपये हो गई है.

राजा शिवाजी ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाए हुए है. रिलीज के तीसरे संडे भी इसकी कमाई में तेजी देखी गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक राजा शिवाजी ने तीसरे संडे को यानी 17वें दिन भारत ने 3.45 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद इसका 17 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 84.55 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 17: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे संडे उड़ाया गर्दा, कमा डाले करोड़ों, अब ‘सैराट’ को पछाड़ रचने वाली है इतिहास

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *