राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं इसके ट्रेलर रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फाइनली मेकर्स ने इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म के ट्रेलर की ऑफिशियल रिलीज डेट कंफर्म कर दी है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘पेड्डी’ का ट्रेलर कब और किस टाइम पर रिलीज किया जाएगा.
‘पेड्डी’ का ट्रेलर कब और किस टाइम पर होगा रिलीज?
‘पेड्डी’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है. वहीं हफ्तों की अटकलों के बाद, ‘पेड्डी’ का ट्रेलर आज, 18 मई को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज होने वाला है. नए पोस्टरों और अन्य अपडेट्स के चलते ट्रेलर को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर है. वहीं फैंस ये जानने के लिए भी बेकरार हैं वे हिंदी में ‘पेड्डी’ का ट्रेलर कब और कहां देख सकते हैं. तो बता दें कि पेड्डी (हिंदी) का ट्रेलर आज, 18 मई को दोपहर 3 बजे के बाद जारी किया जाएगा और ये टी-सीरीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर हाई डेफिनिशन में हिंदी में अवेलेबल होगा.
हाल ही में, फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज इवेंट की अनाउंसमेंट की थी. राम चरण के दमदार पोस्टर के साथ, घोषणा में लिखा था, “पेड्डी आपके दिलों में बसी रहेगी. ट्रेलर 18 मई से,पेड्डी वर्ल्डवाइड रिलीज 4 जून को सिनेमाघरों में, प्रीमियर 3 जून को.”
‘पेड्डी’ के ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च की हो रही तैयारी
वहीं ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, इसके मेकर्स 23 मई को भोपाल में एक ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट होस्ट करेंगे. इस कार्यक्रम में ए आर रहमान लाइव परफॉरमेंस देंगे. मार्च में फिल्म का एक टीज़र जारी किया गया था, जिससे फिल्म के मिजाज की झलक मिली थी. वीडियो की शुरुआत कुश्ती के बारे में एक दमदार वॉइसओवर से हुई थी और इसमें राम चरण को गदा से प्रैक्टिस करते हुए दिखाया गया था.
‘पेड्डी’ के बारे में
बता दे कि ‘पेड्डी’ को बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में जगपति बाबू, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे. इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने अपनी कंपनी वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से किया है. ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.