इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ और सामंथा रूथ प्रभु की ‘मा इंटी बंगारम’ रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. दूसरी ओर थिएटर्स में इम्तियाज अली की फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से लेकर पेद्दी तक कई फिल्में मौजूद हैं. ऐसे में संडे को नई रिलीज और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच काफी जबरदस्त भिड़ंत हुई यहां जानते हैं 21 जून को यानी संडे को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी?
‘कॉकटेल 2′ ने संडे को कितनी की कमाई?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 13.50 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन कमाई में तेजी दिखाते हुए इसने 16.25 करोड़ कमाए.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 17.75 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘कॉकटेल 2’ की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 47.50 करोड़ हो गई है.
मां इंति बंगारम ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगाराम भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने 5.35 करोड़ से खाता खोला था और दूसरे दिन तेजी दिखाते हुए 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने संडे को यानी तीसरे दिन 10.10 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ मां इति बंगारम की तीन दिनों भारत में नेट कमाई अब 23.10 करोड़ रुपये हो गई है.
मैं वापस आऊंगा ने दूसरे संडे कितनी कमाई की?
12 जून को कई फिल्में रिलीज हुई थीं इनमें इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ही दर्शकों का दिल जीत पाई. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8 वें दिन इसका कलेक्शन 1.90 करोड रहा. वहीं 9वें दिन इसने कमाई में तेजी दिखाई और 4.35 करोड़ कमाए.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 5.75 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 24.25 करोड़ रुपये हो गई है.
हॉन्टेड 3डी ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 15.90 करोड़ कमाकर अपना बजट वसूल लिया था. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई घटी है. इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 50 लाख और 9वें दिन भी 50 लाख ही कमाई.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हॉन्टेड 3डी ने रिलीज के 10वें गिन 55 लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 17.45 करोड़ हो गई है.
पेद्दी ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
राम चरण की पेद्दी तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसके कलेक्शन में तीसरे संडे को उछाल देखा जा रहा है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 2.82 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ पेद्दी की 18 दिनों की कुल कमाई अब 234.27 करोड़ रुपये हो गई है.
है जवानी तो इश्क होना है ने तीसरे संडे कितनी कमाई की?
वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है. रिलीज के 16वें दिन इसने 35 लाख रुपये कमाए थे.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 39 लाख रुपये कमाए थे.
- इसी के साथ इसकी भारत में 17 दिनों की कुल नेट कमाई अब 50.54 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-ना शाहरुख खान, ना अल्लू अर्जुन, ये हैं इंडिया के हाईएस्ट पेड एक्टर, एक झटके में बटोरे 325 करोड़