Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने मचाई धूम, साउथ की फिल्मों ने भी मारी बाजी, लेकिन पीछे रह गई ‘डकैत’, जानें- कलेक्शन

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए मौजूद हैं. हालांकि ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. वहीं नई रिलीज डकैत खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection)
‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक महीना पूरा होने वाला है. हालांकि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यहां तक कि नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है. चौथे मंगलवार को यानी 27वें दिन इस फिल्म ने कमाई में फिर तेजी दिखाई.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ 27वें दिन 10143 शो में 7.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
  • इसके साथ ही फिल्म का 27 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1311.68 करोड़ और नेट कलेक्शन 1095.67 करोड़ हो गया है.
  • वहीं ओवरसीज में, फिल्म ने 27वें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 416.25 करोड़ हो गया है.
  • इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1727.93 करोड़ हो गया है.

डकैत ने मंगलवार को कितनी की कमाई? (Dacoit Box Office Collection)
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. ओपनिंग वीकेंड तक फिर भी इसी कमाई ठीक नहीं लेकिन वीकडेज में इसका बंटाधार हो गया है. फिल्म के मंगलवार यानी 5वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  •  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन, मंगलवार को ‘डकैत’ ने 4250 शो में 3.00 करोड़ कमाए.
  • इसके साथ ही फिल्म का 5 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 29.69 करोड़ और नेट कलेक्शन 25.50 करोड़ हो गया है.
  • ओवरसीज में फिल्म ने पांचवें दिन 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 12.00 करोड़ हो गया है.
  • वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 41.69 करोड़ हो गया है.

वाझा 2 ने कितना किया दूसरे मंगलवार को कलेक्शन?
धुरंधर 2 के तूफान के आगे भी मलयालम फिल्म ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि मलयालम की ये कॉमेडी फिल्म दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.  फिल्म के मंगलवार यानी 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’ ने दूसरे मंगलवार को यानी 13वें दिन 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  •  इसके साथ ही भारत में फिल्म की 13 दिनों की कुल नेट कमाई 87.50 करोड़ हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 101.30 करोड़ रुपये है.

लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’  सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. प्रदीप रंगनाथन स्टारर इस साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ने पांचवें दिन के अंत तक दुनिया भर में 44.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

  • वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 4.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
  • जिसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 29.65 करोड़ रुपये हो गया है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *