सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों में ‘रामायण’ हर दिन सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. हालांकि तीसरे मंडे को इस फिल्म की कमाई में भी मंदी देखी गई लेकिन ‘रामायण’ ने मंगलवार को फिर अपनी रफ्तार बढ़ाई.. लेकिन ‘ओम’ के कलेक्शन में फिर मंदी देखी गई जबकि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने मामूली बढ़त दिखाई. चलिए यहां जानते हैं कि ये सभी फिल्में, 25 नवंबर यानी बुधवार को कितनी कमाई कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21 (Ramayana Box Offie Collection Day 21 Live Updates)
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ ने तीसरे मंगलवार को कमाई में तेजी दिखाई और 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म की तीसरे बुधवार यानी 21वें दिन की कमाई की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 3 बजे तक 2.48 करोड़ कमा लिए हैं.
- इसी के साथ फिलहाल ‘रामायण’ की भारत में 21 दिनों की नेट कमाई 975.45 करोड़ हो गई है.
| ‘रामायण’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-21 | 4.5 करोड़ (6 बजे तक का कलेक्शन ) | |
| कुल कलेक्शन | 977.48 करोड़ |
‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (OM Box Office Collection Day 6 Live Updates)
धनुष की ‘ओम’ की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 5वेंदिन यानी मंगलवार को 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 3 बजे तक 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
- इसी के साथ फिलहाल ‘ओम’ की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई 62.95 करोड़ रुपये हो गई है.
| ‘ओम’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-6 | 2.38 करोड़ (6 बजे तक का कलेक्शन) | |
| कुल कलेक्शन | 63.83 करोड़ |
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Godzilla Minus Zero Box Office Collection Day 6 Live Updates)
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ रिलीज के पहले दिन से ही निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. हालांकि इस फिल्म ने 5वें दिन यानी मंगलवार को मामूली बढ़त दिखाई थी और 57 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म के छठे दिन की कमाई की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले बुधवार को 3 बजे तक 11 लाख रुपये की कमाई कर ली है.
- इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में 6 दिनों की नेट कमाई 4.01 करोड़ रुपये हो गई है.
| ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-6 | 18 लाख रुपये (6 बजे तक का कलेक्शन) | |
| कुल कलेक्शन | 4.08 करोड़ रुपये |
नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.