लोकेश कनगराज की फिल्म ‘डीसी’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने पहले स्पाइडर मैन के आगे दबाकर कमाई की और अब ये आवारापन 2, बंटवारा 1947 और विश्वनाथ एंड सन्स जैसी नई रिलीज के आगे भी खूब कमाई कर रही है. इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और ये दर्शकों को अब भी सिनेमाघरो में खींचने में कामयाब हो रही है
दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने अपने इन्वेस्टमेंट पर 100% रिटर्न हासिल कर लिया है और ये पहले ही हिट हो चुकी है. इतना ही नहीं ये तमिल फिल्म अब 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 5 कॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. चलिए यहां इसके 10 दिनों का कलेक्शन जानते हैं.
‘डीसी’ ने 10 दिनों में कितनी कमाई की?
लोकेश कनगराज की एक्टिंग डेब्यू फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है. इसने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 41.9 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं इसने 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2.86 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि इसने दूसरे शनिवार को तेजी दिखाते हुए 5.5 करोड़ और दूसरे संडे को 4.5 करोड़ का कारोबार किया.
इसी के साथ दूसरे वीकेंड पर इसने कुल 12.86 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब इसकी भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 54.76 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 64.62 करोड़ रुपये रही है.

ये भी पढ़ें:-‘वेलकम टू द जंगल’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
‘डीसी’ बनी साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म
बता दें कि लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म ने भारत में 54.76 करोड़ की नेट कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये ‘पराशक्ति’ (52.46 करोड़), ‘यूथ’ (52.53 करोड़ और ‘ब्लास्ट’ ( 53.06 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है.
अब इसका अगला टारगेट राधिका सरथकुमार की ‘थाई किझावी’ है जिसने 62.46 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘डीसी’ की मौजूदा रफ्तार दो देखते हुए ये लग रहा है कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड से पहले ही थाई किझावी को मात देकर साल की तीसरी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
ये है साल की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग कॉलीवुड फिल्मे
- करुप्पु – 198.18 करोड़
- जन नायकन – 196.97 करोड़ (25 दिन)
- थाई किझावी- 62.46 करोड़
- डीसी – 54.76 करोड़ (10 दिन)
- ब्लास्ट- 53.06 करोड़
‘डीसी’ के बारे में
‘डीसी’ को सन पिक्चर्स बैनर के तहत कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. इसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के अलावा संजना कृष्णमूर्ति और अविनाश रघुदेवन भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्मको 1917 के उपन्यास ‘देवदास’ पर थोड़ी-बहुत आधारित बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया