यश की फ़िल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. उससे पहले इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की इतनी ज्यादा डिमांड है कि मुंबई के सिनेमाघरों को तो इसके तड़के सवेरे के और देर रात के शो भी रखने पड़े हैं. इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग में कई शो पहले ही फुल हो चुके हैं, और मुंबई व बेंगलुरु में प्रीमियम टिकटों की कीमतें भी बढ़ गई हैं.
मुंबई में यश ‘टॉक्सिक’ के बढ़ाए गए शो
बता दे कि यश की ‘केजीएफ 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी और फैंस एक्टर की फिल्म का तकरीबन चार सालों से इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली यश ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही इसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाया हुआ है.
वहीं ‘मिड डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू हुई थी. फिल्म को प्री सेल में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए मुंबई में सिनेमाघर मालिकों ने इसके शो की संख्या बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे के शो रखे हैं, जबकि कुछ जगहों पर देर रात 11.45 बजे तक चलने वाले शो भी जोड़े गए हैं. खबरों के मुताबिक यश की ‘टॉक्सिक’के ओपनिंग डे के शो लगभग फुल हो चुके हैं.
भारी डिमांड के चलते बढ़ाई गई टिकटों की कीमत
‘टॉक्सिक’ की भारी डिमांड की वजह से शो की संख्या ही नहीं बढ़ाई गई है बल्कि मुंबई और बेंगलुरु में कुछ खास स्क्रीनिंग के लिए तो टिकट की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं.
- रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में सबसे महंगा टिकट टैक्स मिलाकर लगभग 2 हजार 600 रुपये की बिक रहा है.
- जबकि बेंगलुरु में प्रीमियम स्क्रीनिंग के टिकट की कीमत लगभग 2 हजार 181 रुपये तक पहुंच गई है.
- इन दोनों शहरों के कई मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 1 हजार 500 रुपये से ज्यादा है.
ये भी पढ़ें:-‘बंदर’ से ‘माइकल’ तक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज
‘टॉक्सिक’ का क्या है प्लॉट?
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित, ‘टॉक्सिक’ को एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा बताया गया है, जिसकी कहानी 1940 के दशक की शुरुआत और 1970 के दशक के बीच गोवा के बैकग्राउंड पर सेट की गई है., यश फिल्म में डबल रोल राया और उसके बेटे टिकट का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी में उनके रिश्ते की अहम भूमिका होगी. यह फिल्म दुश्मनी, पारिवारिक रिश्तों और बदलती वफादारियों से भरी खतरनाक आपराधिक दुनिया के इर्द -गिर्द घूमती है.
‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ की कास्ट की बात करें तो फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. बता दें कि ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी. यह फिल्म कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.
‘टॉक्सिक’ को कौन सा मिला है सर्टिफिकेट
बता दें कि ‘टॉक्सिक’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से जीरो कट के साथ मंजूरी मिली है. वहीं इसे ‘ए’ सर्टिफ़िकेट मिला है. यानी इसे एडल्ट दर्शक ही देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें:-‘एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?’ मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?