श्रीकांत ओडेला निर्देशित और नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वहीं बुधवार को इसके पेड प्रीमियर हुए थे.हालांकि इस फिल्म ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू ही मिले. इसी के साथ दूसरे ही दिन इसकी कमाई में भारी मंदी दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं ‘द पैराडाइज’ने रिलीज के पहले दिन कितनी की कमाई?
‘द पैराडाइज’ ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘द पैराडाइज’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. रिलीज से पहले ही इसका हाईप सातवें आसमान पर पहुंच गया था जिसके चलते इसकी धमाकेदार एडवांस बुकिंग हुई थी. फिर ओपनिंग डे पर इसे देखने के लिए खूब ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंची. हालांकि फिल्म को निगेटवि रिव्यू भी मिले. बावजूद इसके इस फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ कमाए. इससे पहले प्रीमियर शो से इसने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ इस फिल्म की ओपनिंग डे कमाई 46.25 करोड़ रुपये रही. लेकिन इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है.
- ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने शुक्रवार को भारत में 14.90 करोड़ (नेट) की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 61.15 करोड़ हो गया है.
- वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 72.50 करोड़ रुपये हुई है.
भारत में नानी की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी
61.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘द पैराडाइज़’ सिर्फ 2 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नानी की अब तक की 5वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘हाई नाना’ (49.22 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर 5वीं जगह हासिल की।. यह ‘सारिपोधा शनिवारम’ (63.21 करोड़ रुपये) से पीछे है.
ये हैं भारत में नानी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
- दसारा – 81.93 करोड़ रुपये
- HIT: द थर्ड केस – 80.97 करोड़ रुपये
- ईगा – 65-70 करोड़ रुपये (अनुमानित)
- सारिपोधा शनिवारम – 63.21 करोड़ रुपये
- द पैराडाइज़ – 61.15 करोड़ रुपये
‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला हैं और इसे सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसमें नानी, मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1980 के दशक में नागरिकता के लिए संघर्ष करने वाले ‘सवारी’ नाम के एक कबीले की कहानी है. ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है और इसे ए सर्टिफिकेट मिला है.