The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: ‘द पैराडाइज’ 76 करोड़ के पार, जानें- ‘द वन’ का संडे कलेक्शन

Spread the love

सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्राइड को रिलीज हुई द वन का नानी स्टारर द पैराडाइज से मुकाबला हो रहा है. जहां शुक्रवार को द वन ने सिंगल डिजिट में ओपनिंग की तो वहीं द पैराडाइज की कमाई में भी मंदी देखी गई लेकिन इसने फिर भी डबल डिजिट में ही कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं शनिवार, 26 सितंबर को ये दोनों फिल्में कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्सूपेंसी भी जानेंगे. 

द वन का शनिवार का कलेक्शन (The Vvaan Box Office Day 2 Live Updates) 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की पौराणिक लोक कथाओं पर बेस्ड फिल्म द वन ने सिनेमाघरों में ठीक शुरुआत की है. इसने रिलीज के पहले दिन 8 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 9.20 करोड़ रुपये रही. वहीं फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो

द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 2 11 करोड़ (10.30 बजे तक के आंकड़े) 32.0%
कुल कलेक्शन  19 करोड़  

द पैराडाइज का सैटरडे का कलेक्शन ( The Paradise Box Offie Day 3 Live Updates) 
नानी की फिल्म द पैरडाइज गुरुवार 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले इसने पेड प्रीव्यू में 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अपने पहले दिन इसने 34.65 करोड़ की कमाई की. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को इसके कलेक्शन में 50 फीसदी से भी ज्यादा मंदी दर्ज की गई है और इसने 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन यानी शनिवार की कमाई की बात करें तो

द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 3 15.25 करोड़ (10.30 बजे तक के आंकड़े) 31.4%
कुल कलेक्शन  76.40 करोड़  

नोट:- दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क से लिया गये हैं और रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े पता चल पाएंगे. 

द वन के बारे में
द वन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. जबकि अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर ने भी इसमें अहम रोल निभाया है. 

द पैराडाइज के बारे में
‘द पैराडाइज’ फिल्म ‘दसारा’ के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला का साथ में दूसरा प्रोजेक्ट है.  श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज बैनर के तहत सुधाकर चेरुकुरी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज भी अहम भूमिकाओं में हैं और इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, कयादू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं.  यह 1980 के दशक में नागरिकता के लिए संघर्ष करने वाले ‘सवारी’ नाम के एक कबीले की कहानी है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *