शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला का एड करने के चलते काफी ट्रोल होना पड़ा था. ये सितारे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच का सामना भी कर रहे हैं उन पर आरोप है कि उन्होंने असल में बैन हो चुके ‘विमल पान मसाला’ का सरोगेट एड किया था.
इन सबके बीच बंटवारा 1947 एक्टर सनी देओल ने कहा है कि वे कभी भी ऐसे प्रोडक्ट्स के प्रमोशन से नहीं जुड़ेंगे. वहीं सनी के अलावा भी बी टाउन के कई सेलेब्स ने पान मसाला और गुटखा का एड करने से साफ इंकार किया है. कई तो ऐसी करोड़ों की डील ठुकरा चुके हैं.
सनी देओल कभी नहीं करेंगे पान मसाला का एड
‘अनप्लग्ड शुभंकर’ शो में सनी देओल ने बताया कि तमाम को-एक्टर्स के इतर क्यों उन्होंने कभी पान मसाला के एड में काम नहीं किया. उन्होंने कहा, “मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं गुटखा जैसी किसी भी चीज का प्रमोशन नहीं करूंगा. मुझे ऐसे ऑफर मिलते हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं करूंगा. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसमें मेरा यकीन न हो. मैं इन सब चीजों को नहीं मानता. मुझे नहीं लगता कि इनका प्रमोशन करना कोई अच्छी बात है. “

अक्षय कुमार ने मांग थी माफी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पहले शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ एक पान मसाला ब्रांड के एड में काम किया था. लेकिन इस पर काफी बवाल हुआ था और एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बाद, अक्षय ने फैंस से माफ़ी मांगी थी और कहा कि वह इस ब्रांड के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर रहे हैं. एक्टर ने कहा था कि उन्होंने ब्रांड से “पीछे हटने” का फैसला किया है और अपनी पूरी फीस किसी “नेक काम” के लिए दान कर दी है.

रणवीर सिंह ने भी पान मसाला एड से किया था किनारा
पान मसाला एड को मना करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह भी शामिल हैं. उन्होंने एक पान मसाला ब्रांड के एड कैंपेन से खुद को अलग कर लिया था. जब उनसे इस बारे में पूछा गया था तो धुरंधर एक्टर ने ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस एड की उन्होंने शूटिंग की थी, वह ‘सरोगेट एडवरटाइजिंग’ (इनडायरेक्ट एज) के दायरे में आता है. उन्होंने एंडोर्समेंट के लिए मिले पैसे भी वापस कर दिए थे.
अमिताभ बच्चन ने भी पान मसाला एड से किया था इंकार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ‘सिल्वर-कोटेड इलायची के दानों’ को प्रमोट किया था लेकिन काफी ट्रोल होने के बाद उन्होंने खुद को इस कैंपेन से अलग कर लिया था.

अनिल कपूर ने ठुकरा दी थी पान मसाला की करोड़ों की डील
अनिल कपूर को भी पान मसाला एड की 10 करोड़ की डील मिली थी. पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया था, “हां, एक बड़ी पान मसाला कंपनी ने अनिल कपूर को एक अट्रैक्टिव ऑफर दिया था. हालांकि, उन्होंने तुरंत इसे ठुकरा दिया था. उनका मानना है कि अपने फैंस और आम दर्शकों के प्रति उनकी जिम्मेदारी.. उन्हें लगता है कि पैसे के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रमोशन नहीं करना चाहिए जो लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.”

कार्तिक आर्यन भी सुपारी और पान मसाला एड से करते हैं तौबा
‘द लल्लनटॉप’ से बातचीत में कार्तिक आर्यन ने भी खुलासा किया था कि उन्होंने ‘सुपारी’ और दूसरे एंडोर्समेंट के ऑफर ठुकरा दिए थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें यह ‘गलत’ लगा. एक्टर ने कहा था, “मुझे कई ब्रांड्स के ऑफर मिले जिन्हें मैंने मना कर दिया. जैसे सुपारी और पान मसाला ब्रांड्स.
मैं इन चीज़ों से खुद को नहीं जोड़ पाता और मैं कोशिश करता हूं कि जब तक हो सके, ऐसी चीज़ों को मना कर दूं. मैं यह नहीं कह सकता कि कौन सही है या गलत, हर किसी की अपनी सोच होती है. लेकिन यह मेरे प्लान्स में फिट नहीं बैठता.”

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
अल्लू अर्जुन को भी पान मसाला-गुटखा के एड से है परहेज
पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन हमेशा तंबाकू, पान और शराब के ब्रांड्स का प्रमोशन करने से परहेज करते हैं. ‘गुल्टे’ की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अल्लू अर्जुन ने को उनरी एर फिल्म के लिए ऐसी ही एक ब्रांड प्लेसमेंट डील मिली थी जिसे उन्होंने ठुकरा दी थी.

ऑन-स्क्रीन, जब एक्टर स्मोकिंग, ड्रिंकिंग या च्यूइंग (जैसे पान-मसाला चबाना) करते हैं, तो ब्रांड चाहता था उनका लोगो उसी फ्रेम में दिखे. रिपोर्ट करे मुताबिक एक्टर को इसके लिए 10 करोड़ का ऑफर भी दिया था लेकिन अल्लू ने इस डील को ठुकरा दिया था.
यश ने भी ठुकरा दी थी पान मसाला एड की करोड़ों की डील
टॉॉक्सिक एक्टर यश ने भी साल 2022 में पान मसाला और इलायची ब्रांड के साथ करोड़ों रुपये की एंडोर्समेंट डील ठुकरा दी थी. यश के एंडोर्समेंट डील्स को मैनेज करने वाली एजेंसी, ‘एक्सीड एंटरटेनमेंट’ ने एक बयान जारी किया था. उस बयान में कहा गया था, “हाल ही में हमने एक पान मसाला ब्रांड से मिले करोड़ों रुपये के बड़े ऑफर को ठुकरा दिया और हम इस बात का बहुत ध्यान रखेंगे कि हम किसके साथ जुड़ते हैं.
उनकी पैन-इंडिया अपील को देखते हुए, हम इस मौके का इस्तेमाल उनके फैंस और फॉलोअर्स तक सही मैसेज पहुंचाने के लिए करना चाहते हैं. हम अपना समय और मेहनत ऐसे ब्रांड्स के साथ लगाना चाहते हैं जिनकी अपनी सोच और नैतिकता हो, जो हमारी तरह ही सोचते हों और जो लंबे समय तक चलने वाली सोच रखते हों – ठीक वैसे ही जैसे खुद यश हैं.”
ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को ‘धमाल 4’ को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी