महेश बाबू की ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ के लिए सारा अर्जुन थी मेकर्स की पहली पसंद, बॉलीवुड स्टार किड ने किया ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस को रिप्लेस

Spread the love

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से सारा अर्जुन रातों-रात स्टार बन गई हैं. इस फिल्म में सारा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुईं. वहीं इसके बाद वे गुनाशेखर की तेलुगु फिल्म ‘यूफोरिया’ में नजर आई हैं. वहीं ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद थीं. इस फिल्म से महेश बाबू के भतीजे जयकृष्ण घट्टामनेनी डेब्यू कर रहे हैं. वहीं अब सारा की जगह इस अपकमिंग फिल्म में फीमेल लीड के लिए एक स्टार किड को कास्ट किया गया है.

सारा अर्जुन थीं ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ के लिए पहली चॉइस
एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अजय भूपति ने कहा, “हां, हमने उनके (सारा अर्जुन) बारे में सोचा था. मुझे लगा कि उस समय वह यह रोल निभाने के लिए बहुत छोटी थीं. तब तक ‘धुरंधर’ रिलीज़ नहीं हुई थी. मुझे लगता है कि कास्टिंग एजेंसी के साथ भी कुछ दिक्कतें थीं.”

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, धमाल 4′ की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

कब रिलीज होगी ‘श्रीनिवास मंगपुरम’? 
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं.  अजय भूपति ने बताया कि उन्होंने राशा के यूट्यूब वीडियो देखने के बाद उन्हें कास्ट किया और वह उनकी एक्टिंग स्किल्स से काफी इम्प्रेस थे. क्या यह प्रोजेक्ट राशा के लिए एक सफल लॉन्चपैड साबित होगा? यह तो समय ही बताएगा. बता दें कि प्रोड्यूसर पी. किरण की इस फ़िल्म को अश्विनी दत्त प्रेजेंटर कर रहे है और यह 30 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.  इसमें मोहन बाबू विलेन का रोल निभा रहे हैं, जबकि जीवी प्रकाश ने इसका म्यूज़िक तैयार किया है.

धुरंधर फ्रेंचाइजी के बारे में
बता दें कि सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह स्टारर साल 2025 के दिसंबर में आई धुरंधर में काम किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने दुनियाभर में 1307 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद मार्च 2026 में आई धुरंधर 2 में भी सारा अर्जुन फीमेल लीड में नजर आई थीं. धुंरधर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे इसने वर्ल्डवाइड 18सौ करोड़ से ज्यादा कमाई की है. वहीं धुरंधर फ्रेंचाइजी की कमाई 31सौ करोड़ है. 

ये भी पढ़ें:-3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में ‘मनी-मशीन’ बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *