मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 28वें दिन ‘मंजुम्मेल बॉयज’ को दी मात, बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है. वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल अच्छी कमाई की है बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासि की है. वहीं अब ये दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्म बन गई है. चलिए यहां जानते हैं इसन रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘दृश्यम 3’ ने 28 दिनों में देश और दुनिया भर में कितनी कमाई की?
मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने भारत में चौथे बुधवार को यानी रिलीज के 28वें दिन 15 लाख रुपये जोड़े. इसी के साथ इसकी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 28 दिनों की कुल नेट कमाई 110.13 करोड़ रुपये हो गई. जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 129.95 करोड़ रुपये हुई है. वहीं विदेशों में इसकी कमाई का दौर लगभग खत्म हो चुका है और फ़िलहाल इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ रुपये है. भारत और विदेशों की ग्रॉस कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 241.65 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.

‘दृश्यम 3’ बनी मलयालम की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मोटी कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इसने दुनियाभर में 241.65 करोड़ का कलेक्शन कर मंजुम्मेल बॉयज़ के 241.56 करोड़ की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में मलयालम सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें:-दो सुपरस्टार्स फेल, चुपचाप नोट छाप रही ये हॉरर फिल्म, 6 दिनों में ही वसूल डाला 90% से ज्यादा बजट

ये हैं मॉलीवुड की वर्ल्डवाइड टॉप 5 फिल्में

  1. लोकाह चैप्टर 1 – 305.17 करोड़
  2. एल2: एमपुरान- 268.23 करोड़
  3. दृश्यम 3 – 241.65 करोड़ (28 दिन)
  4. मंजुम्मेल बॉयज़ – 241.56 करोड़
  5. वाझा 2- 238.46 करोड़

दृश्यम 3′ के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को पहुंची थी. इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. सका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज बैनर के तहत एंटनी पेरुंबवूर द्वारा किया गया है. यह फिल्म कथित तौर पर 50 करोड़ के बजट पर बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office: आलिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘अल्फा’? जानें- कितना कमाना होगा?

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *