‘रामायण’ के आगे संडे को ‘ओम’ का बजा डंका, तीसरे दिन 50 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, ‘DC’-‘मंदादी’ को दी मात

Spread the love

 राजकुमार पेरियासामी निर्देशित स्पाई फिल्म ‘ओम’ (ऑपरेशन मोल) ब़ॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. ‘रामायण’ के तूफान के आगे इस स्पाई  थ्रिलर को शानदार शुरुआत मिली और यह धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई, हालांकि शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई. फिर भी, ममूटी और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म ने रविवार को अपनी रफ्तार बनाए रखी. चलिए यहां जानते हैं कि ‘ओम’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की?  

‘ओम’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन? 
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘ओम’ ने तीसरे दिन यानी संडे को 15.90 करोड़ (नेट) की कमाई की. बता दें कि यह फिल्म तेलुगु और हिंदी की तुलना में तमिल में बेहतर परफॉर्म कर रही है. रविवार को इसने तमिल में 11.55 करोड़ कमाए, जबकि तेलुगु में 3.80 करोड़ (नेट) और हिंदी में 55 लाख (नेट) की कमाई की.

इसी के साथ इसका कुल घरेलू कलेक्शन 50.25 करोड़ (नेट) हो गया है. बता दें कि फिल्म की ओपनिंग 18.10 करोड़ के साथ हुई थी और इसने  धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि, शनिवार को इसमें 10.2% की गिरावट आई और इसने 16.25 करोड़ की कमाई की.

‘ओम’ ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘ओम’ ने ‘मंदादी’ (21.55 करोड़) और ‘DC’ (20.95 करोड़) जैसी तमिल फिल्मों के मुकाबले बेहतर परफॉर्म किया है, लेकिन यह ‘करुप्पु’ (68 करोड़), ‘विश्वनाथ एंड संस’ (58.15 करोड़) और ‘सीन’ (63.15 करोड़) से पीछे रह गई. अब जबकि वीकडेज में कमाई घटने की उम्मीद है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘ओम’ कुल कितनी कमाई कर पाती है.

‘ओम’ के बारे में
‘ओम’ को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है. इसे वंडरबार फिल्म्स और आरटेक स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह कहानी एक स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर और एक अंडरकवर एजेंट की है, जो एक कुख्यात गैंगस्टर द्वारा चलाए जा रहे लाल चंदन (रेड सैंडर्स) की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हैं.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *