नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ ने रिलीज के दो हफ्ते धमाकेदार परफॉर्म किया. वहीं तीसरे वीकेंड़ पर भी इस पौराणिक फिल्म ने कमाल कर दिया और कमाई में तेजी दिखाते हुए छप्परफाड़ कमाई तो की ही साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण’ ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 18वें दिन कितनी कमाई की है?
‘रामायण’ ने 18वें दिन कितनी कमाई की?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.65 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में ‘रामायण’ ने 299.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 16वें दिन ‘रामायण’ के कलेक्शन में मंदी देखी गई और इसने 15.75 करोड़ कमाए लेकिन तीसरे वीकेंड पर फिर इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे इसी के साथ इसने तीसरे शनिवार तेजी दिखाते हुए 27.65 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे संडे तो इसने अपनी कमाई में और उछाल दिखाया.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 35.60 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 942.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘रामायण’ बनी तीसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म
‘रामायण’ ने तीसरे संडे 35 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ ये ‘स्त्री 2’ (22 करोड़), ‘छावा’ (24.25 करोड़), ‘धुरंधर 2’ (26.75 करोड़), ‘पुष्पा 2’ (26.75 करोड़) के कलेक्शन को मात देकर तीसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलवीडु की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. हालांकि ये धुरंधर (38.50 करोड़) के तीसरे संडे के कलेक्शन को मात नहीं दे पाई.
‘रामायण’ 1000 करोड़ से कितनी दूर?
‘रामायण’ ने रिलीज के 18 दिनों में 942.75 करोड़ की कमाई कर ली है. अब ये 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है. 58 करोड़ और कमाते ही ‘रामायण’ इस मील के पत्थर को पार कर लेगी इसी के साथ ये धुरंधर 2 (1080.76) के बाद चार डिजिट को छूने वाली और 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन जाएगी. उम्मीद है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म ये उपलब्धि अपने नाम कर लेगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर है.