‘रामायण’ 9वें दिन 600 करोड़ के हुई पार, बनी भारत की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के भी तोड़े रिकॉर्ड

Spread the love

‘रामायण’ का पहला हफ्ता बहुत शानदार रहा.छप्परफाड़ कमाई के साथ इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वहीं अब उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में भी यह फिल्म धमाल मचाएगी. हालांकि  दूसरे फ्राइडे यानी 9वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने धमाकेदार कमाई की है. चलिए यहां ‘रामायण’के 9वें दिन का कलेक्शन जानते हैं. 

‘रामायण’ ने 9वें दिन कितना किया कलेक्शन? 
रणबीर कपूर,साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार ध्यान खींच रही है. इस फिल्म की शुरुआत बेशक उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी लेकिन फिर इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की देखते ही देखते पहले हफ्ते में 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसी के साथ फिल्म की कमाई में 9वें दिन मंदी भी आई है लेकिन फिर भी इसने जबरदस्त कमाई की है और एक बड़ा मील का पत्थर भी बार कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रामायण’ ने अपने पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में 564.60 करोड़ की कमाई की है. 
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 47.85 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 612.45 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘रामायण’ बनी  भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं फिल्म
‘रामायण’ ने रिलीज के 9 दिनों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल 9वें दिन 612 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ये भारत की ऑल टाइम टॉप 10 फिल्मों में एंट्री कर गई है. बता दें कि इसने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर छावा के 601 करोड़ (सैकनिल्क के मुताबिक) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है और इसी के साथ ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर कांतारा चैप्टर 1 के 622.48 करोड़ के कलेक्शन को मात देना है. 

‘रामायण’ बनी ‘दूसरे शुक्रवार’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
9वें दिन ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ (नेट) की कमाई की. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने अब तक का सबसे बड़ा ‘दूसरा शुक्रवार’ दर्ज किया है. इसने धुरंधर 2 के 42 करोड़ की सेकंड फ्राइडे की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.  वहीं इसने पुष्पा 2 के 37.5 करोड़ के कलेक्शन को भी मात दे दी है.  

भारत में अब तक के सबसे बड़े ‘दूसरे शुक्रवार’ (नेट कमाई) 

  • रामायण – 47.85 करोड़
  • धुरंधर 2 – 42 करोड़
  • पुष्पा 2 – 37.5 करोड़
  • बाहुबली 2 – 37 करोड़
  • धुरंधर – 34.7 करोड़
  • RRR – 31.7 करोड़

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *