राम चरण और उपासना ने अपनी 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर फैंस को दिया तोहफा, शेयर की अपने ट्विंस बच्चों की पहली झलक

Spread the love

‘पेद्दी’ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी शादी की 14वीं एनिवर्सरी पर फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया. दरअसल कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके जुड़वां बच्चों, शिवराम और अन्वीरा देवी की पहली झलक देखने को मिली. इसके साथ ही कपल ने प्यारा कैप्शन भी लिखा.

राम चरण-उपासना ने दिखाई अपने ट्विंस बच्चों की पहली झलक
बता दें कि राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने इंस्टा पर अने ट्विंस बच्चों की पहली झलक शेयर की है. हालांकि बच्चों के चेहरे दिखाने के बजाय, कपल ने एक सिंपल और इमोशनल तस्वीर चुनी. इस तस्वीर में तीनों बच्चों के छोटे-छोटे हाथ दिखाई दे रहे थे उनकी बड़ी बेटी क्लिन कारा भी इस तस्वीर का हिस्सा थीं. फोटो के साथ कपल ने एक छोटा लेकिन मिनिंगफुल कैप्शन भी लिखा था. उन्होंने लिखा, “हार्ट इज फुल.” इसके साथ में उन्होंने एक इन्फिनिटी इमोजी भी लगाया था.

 

ये भी पढ़ें:-Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

इस साल की शुरुआत में जुड़वां बच्चों का किया था वेलकम
राम चरण और उपासना ने इस साल की शुरुआत में अपने जुड़वां बच्चों का वेलकम किया था. कपल ने इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट 1 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिये की थी. वहीं राम चरण और उपासना ने बच्चों के जन्म के बाद से ही उनके बारे में जानकारी सीक्रेट रखी थी. इस कपल की एक और बेटी क्लिन कारा भी है. बता दें कि राम चरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी.

राम चरण वर्क फ्रंट
 इस बीच, राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की हाल ही में ‘पेद्दी’ रिलीज हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोक्ट के मुताबिक  इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने भारत में अपनी रिलीज के ग्यारहवें दिन यानी दूसरे संडे को 9.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 256.23 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office: संडे को फिर ‘पेद्दी’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कंगना और मनोज की फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें- कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *