‘वोटर लिस्ट से कट गया नाम’, बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- ‘गलत हैं एक्टर के आरोप’

Spread the love

प्रकाश राज ने हाल ही में  सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके आरोप लगाया था  कि ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) प्रोसेस के दौरान वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. वहीं अब चुनाव अधिकारियों ने साफ किया है कि एक्टर प्रकाश राज का नाम वोटर लिस्ट से हटाया नहीं गया है, बल्कि उन्हें “शिफ्टेड” (दूसरी जगह चले गए) के तौर पर मार्क किया गया है.

ऐसा तब किया गया जब जांच में पता चला कि वे बेंगलुरु में अपने रजिस्टर्ड पते पर अब नहीं रह रहे हैं. 

प्रकाश राज का वोटर स्टेटस “शिफ्टेड” मार्क किया गया है
मीडिया को दिए एक बयान में, अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी और बृहत् बेंगलुरु महानगर पालिका के कमिश्नर जगदीश ने कहा कि 16 जून, 2026 को जब SIR के लिए वोटर लिस्ट को फ्रीज किया गया था तब प्रकाश राज का नाम शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 1 में सीरियल नंबर 970 पर दर्ज था. 

प्रसाशन ने प्रकाश राज के घर से चुनाव आयोग की टीम के विजिट का वीडियो भी जारी किया है जिसमें पड़ोस में रहने वाली महिला ये कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि पिछले तकरीबन 4 साल से एक्टर प्रकाश राज एपिक कार्ड में दिए गए पते पर नहीं रह रहे हैं. 

 

बयान में कहा गया है, “संबंधित इलाके के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की ओर से घर-घर जाकर की गई जांच में पता चला कि मिस्टर प्रकाश राज, ‘नंबर 266, गार्डन अपार्टमेंट’ वाले रजिस्टर्ड पते से हमेशा के लिए कहीं और चले गए हैं.” जब BLO ने पड़ोसियों और प्रॉपर्टी मैनेजर से आधिकारिक पूछताछ की, तो फ्लैट के मालिक ने भी मोबाइल कॉल पर कंफर्म किया कि एक्टर पिछले चार सालों से उस फ्लैट में नहीं रह रहे थे. इसके अलावा, अपार्टमेंट में दूसरे किराएदार रह रहे थे.

ये भी पढ़ें:-South OTT Release This Week: ‘कट्टालान’ से ‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर 7 नई साउथ फिल्मों-सीरीज मचाएंगी धमाल

जगदीश ने कहा, “उनके बयानों के आधार पर एक ‘महाजर’ (मौके की जांच रिपोर्ट) तैयार की गई और वोटर का स्टेटस आधिकारिक तौर पर ‘शिफ्टेड’ (कहीं और चले गए) मार्क कर दिया गया. यह कार्रवाई कानून की उचित प्रक्रिया औरभारत निर्वाचन आयोग की तय कानूनी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करते हुए की गई.”

प्रकाश राज के आरोप पाए गए झूठे
कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने प्रकाश राज से फोन पर बात की, जिसमें एक्टर ने कन्फर्म किया कि “वे बताए गए पते पर नहीं, बल्कि शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र के एक अलग पते पर रह रहे हैं. इसके जरिए यह जानकारी दी जाती है कि मिस्टर प्रकाश राज के लगाए गए आरोपों की जांच की गई और वे सच नहीं पाए गए.” उन्होंने आगे कहा कि प्रकाश राज अपने मौजूदा पते पर नए वोटर के तौर पर रजिस्टर करने के लिए फॉर्म 6 का इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्रकाश राज ने वीडियो जारी कर क्या कहा था? 
अपने सोशल मीडिया चैनलों पर पोस्ट किए गए 95 सेकंड के एक वीडियो में, प्रकाश राज ने कहा था कि वह राज्य के उन 65 लाख वोटरों में से एक हैं, जिन्हें कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने “हमेशा के लिए दूसरी जगह चले गए” (परमानेंटली शिफ्टेड) ​​की कैटेगरी में रखा है. राज ने कहा कि वह बेंगलुरु के शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र में वोट देते हैं,

जहां उनका जन्म हुआ, वह रहे और उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने कहा, “मैं इस क्षेत्र से सांसद पद का उम्मीदवार भी रहा हूं,” और 2019 के चुनावों में बैंगलोर सेंट्रल लोकसभा सीट के लिए अपनी असफल कोशिश को याद किया.

 

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी ‘स्पाइडर मैन’, ‘ओह माय डॉग’ ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *