शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ‘हनु-मैन’ फेम तेज सज्जा, जानें- वेडिंग डेट से वेन्यू तक की डिटेल्स

Spread the love

माइथोलॉजिकल सुपरहीरो फिल्म पौराणिक सुपरहीरो फिल्म ‘हनु-मैन’ से तेजा सज्जा ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. इसके बाद आई ‘मिराई’ से भी तेजा को खूब फेम मिला. वहीं एक्टर अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं कि तेजा सज्जा के वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक की सारी डिटेल्स जानते हैं.

तेजा सज्जा कब कर रहे हैं शादी?
बका दें कि ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेजा सज्जा दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक तेजा ने बताया कि यह रिश्ता उनके माता-पिता ने तय किया है. शादी के कार्यक्रम नवंबर में सगाई के साथ शुरू होंगे, जिसके बाद दिसंबर में शादी होगी.

कौन है तेजा सज्जा होने वाली दुल्हन?
तेजा सज्जा ने अपने होने वाली दुल्हन के बारे में भी जानकारी शेयर की. रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने कहा कि उनकी होने वाली दुल्हन ऐसे परिवार से हैं, जिसका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. उनका परिवार टेक्नोलॉजी के कारोबार से जुड़ा है और वह अपने पिता के साथ काम करती हैं. अभिनेता ने कहा, “यह एक अरेंज मैरिज है. मेरे माता-पिता ने इसे तय किया है.”

‘ज़ोंबी रेड्डी’ फेम एक्टर ने कहा, “उनकी परवरिश अमेरिका में हुई है और वह लाइमलाइट से पूरी तरह अनजान हैं. मुझे उनकी यही बात सबसे अच्छी लगी और मैं चाहता हूँ कि आगे भी ऐसा ही रहे.”

 

तेजा सज्जा इंटीमेट वेडिंग चाहते हैं
अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी के बावजूद, तेजा सज्जा ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखा है. वे अपनी शादी के दौरान भी पूरी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं और नहीं चाहते कि यह कोई बहुत बड़ी स्टार-स्टडेड (सितारों से भरी) इवेंट बने. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है और अपनी शादी के मामले में भी मैं ऐसा ही करूंगा.”

एक्टर ने आगे बताया कि इस समारोह में केवल उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगेय उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही निजी शादी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे.”

कहां होगी तेजा सज्जा की शादी
उदयपुर, जो अपने महलों और झीलों के किनारे मौजूद वेन्यू के लिए जाना जाता है, वहां दिसंबर में इस कपल की शादी होगी. मुख्य समारोह से पहले, नवंबर में सगाई का प्लान है. डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद, यह कपल हैदराबाद में अपने दोस्तों और वेल विशर्स के लिए एक रिसेप्शन भी देगा.

तेजा सज्जा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो, तेजा सज्जा को आखिरी बार ‘मिराई’ में देखा गया था. फिलहाल वे अपनी 2019 की फिल्म ‘ज़ोंबी रेड्डी’ के सीक्वल, ‘जोंबी रेड्डी: नेक्स्ट लेवल’ पर काम कर रहे हैं. इस सीक्वल में बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी नजर आएंगी, जो इसके जरिए तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैंय इसके अलावा, कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज उपेंद्र भी इसमें एक अहम भूमिका निभा रहे हैं.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *