मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज क्रिएट हो चुका है कि इसकी दुनियाभर में पहले दिन की एडवांस बुकिंग के लिए लोगों में होड मची हुई है. इसी के साथ इसने रिकॉर्ड प्री टिकट सेल कर ली है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितने करोड़ कमा डाले हैं?
‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
‘दृश्यम 3’ के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच चुकी है. जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित और मोहनलाल स्टारर ये क्राइम थ्रिलर मलयालम सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक का तीसरा चैप्टर है. ‘दृश्यम’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है. फिल्म से काफी उम्मीदे हैं. ऐसे में इंडस्ट्री ट्रैकर जेरिन जॉर्जकुट्टी ने 17 मई को फिल्म की दुनियाभर में हो रही प्री टिकल सेल को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.
एक्स पर शेयर की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘दृश्यम 3’ प्री टिकट सेल में घरेलू बाज़ार में केरल सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है. राज्य में एडवांस बुकिंग 4.50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है, जिसमें फैन शो भी शामिल हैं. इंटरनेशनल लेवल पर, गल्फ एरिया सबसे मजबूत विदेशी बाज़ार बनकर उभरा है. खाड़ी देशों ने 430,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है, जो लगभग 4.12 करोड़ रुपये के बराबर है. दुनिया भर में वीकेंड की प्री टिकट सेल अब 18.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन बचे हैं ऐसे में इसकी प्री टिकट सेल में और उछाल आने की पूरी उम्मीद है.
#Drishyam3 Opening Day world wide advances touched 14 CRORES Mark : ✊💥
Kerala leading at Domestic market with 4.50 Crores+ ( inc fans shows) & GCC with $430K+ ( 4.12 Cr INR ) leading the Overseas markets ; 🔥🔥🔥
Total Weekend world wide advance inching closer to 18.50 CRORES… pic.twitter.com/rJLvyIEbjo
— Jerin Georgekutty (@jerinGeorgekut2) May 17, 2026
‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
नई इंस्टॉलमेंट में पिछली फिल्मों के कई कलाकार अपने किरदार दोहराते नजर आएंगें. इनमें मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल अपनी भूमिकाओं में नज़र आएंगे. वहीं सपोर्टिंग आर्टिस्ट में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी दिखेंगे. बता दें कि ये फिल्म 21 मई को दुनायभर के सिनेमआघरों में रिलीज हो रही है.