कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को हाल ही में भारत के सर्वोच्च सम्मान, ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. इन सबके बीच अनंत नाग ने भारत में फिल्म अवॉर्ड्स की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक बनाने का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. उन्होंने कहा कि मोदी ने इस प्रोसेस नेपोटिज्म और पक्षपात को खत्म किया.
अवॉर्ड्स में नेपोटिज्म खत्म करने का क्रेडिट PM मोदी को दिया
बधवार को, जब अनंत नाग को सम्मान मिलने की घोषणा हुई, तो उसके कुछ घंटों बाद ही एक्टर ने PTI से कहा, “यह एक बहुत खास कैटेगरी थी, इसमें नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और फेवरिटिज़्म (पक्षपात) जैसी चीज़ें चलती थीं. अवॉर्ड देने के प्रोसेस में भी ये सब होता था. लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया. मोदी ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने मन में मौजूद नामों का सुझाव दें. यह पहली बार था जब उन्होंने इस बात को सबके सामने रखा.”
अनंत नाग ने पीएम मोदी का किया शुक्रिया
79 साल के एक्टर ने कहा कि उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने की उम्मीद नहीं थी और वे अभी भी इस सम्मान को महसूस करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह जीत अपने होम स्टेट कर्नाटक के लोगों को समर्पित की. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे यह फाल्के अवॉर्ड मिलेगा. इसलिए, मैं अभी भी इस बात को समझने और महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं.
मैं इसे कर्नाटक के लोगों को समर्पित करूंगा और फिर हमारे प्यारे प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद करूंगा, क्योंकि उन्होंने ही ट्वीट करके इस खास अवॉर्ड की घोषणा की थी।. इसलिए मैं उनका और इस देश का आभारी हूं जिसने मुझे यह मौका दिया.”
ये भी पढ़ें:-PM Modi Birthday Live: अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
अनंत नाग का करियर
स्क्रीन और स्टेज के अनुभवी कलाकार अनंत नाग एक नाटककार, निर्देशक और अभिनेता हैं. उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातक फिल्में कन्नड़ भाषा में रही हैं, लेकिन उन्होंने कई मशहूर हिंदी फिंल्मों में भी काम किया है. 78 साल के अनंत नाग थिएटर की दुनिया की एक जानी-मानी हस्ती भी हैं.
ये भी पढ़ें:-जब अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे नरेंद्र मोदी, सिनेमा हॉल में बैठकर देखी थी ये पूरी फिल्म