Sunday Box Office Collec tion: संडे को ‘द ओडिसी’ ने मचाया भौकाल, ‘धमाल 4’ का भी चला जादू, जानें- ‘अल्फा’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर ये संडे नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों से गुलजार रहा. जहां क्रिस्टोफर नोलन की नई रिलीज ‘द ओडिसी’ ने रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाया तो वहीं अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’  ने भी धमाकेदार कमाई की. चलिए यहां अल्फा और वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों की संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं.

द ओडिसी’ ने संडे को कितनी की कमाई?
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया स्टारर क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं वीकेंड में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और शनिवार को इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 21.90 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 3 दिनों की कुल कमाई अब 61.30 करोड़ रुपये हो गई है.  

धमाल 4’ ने दूसरे संडे कितनी की कमाई की?
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और कई अन्य कलाकारों से सजी ‘धमाल 4’ ने भी दूसरे वीकेंड पर भी धमाकेदार परफॉर्म किया है. बता दें कि इस कॉमेडी फिल्म ने दूसरे शनिवार को 10.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुतबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 12.75 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 10दिनों की कुल कमाई अब 124.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘लेनिन’ ने दूसरे संडे कितनी की कमाई? 
अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 36.65 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे शुक्रवार फिल्म की कमाई 1.65 करोड़ रुपये रही. वहीं दूसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई और ‘लेनिन’ ने 2.40 करोड़ बटोरे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को इस फिल्म ने और उछाल लेते हुए 3.22 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ लेनिन की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 43.92 करोड़ रुपये हो गई है. 

अल्फा ने तीसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. वहीं अजय देवगन की फिल्म के आने के बाद तो इसका बंटाधार हो चुका है और इसका कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है हालांकि इसने तीसरे वीकेंड पर मामूली तेजी दिखाई. बता दें कि इसने शनिवार 45 लाख रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 17वें दिन 59 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 57.69 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढे़ें: ‘आर्टिकल 370’ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म

 वेलकम टू द जंगल ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और कई अन्य कलाकारों वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स-ऑफिस पर अब काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. बता दें कि इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 40 लाख रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 59 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद इस फलिम की 24 दिनों की कुल कमाई अब 133.04 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Meenakshi Recreates Nagin Song: ‘नागिन’ वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया ‘नाचे नागिन गली गली’ का आइकॉनिक गाना

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *