संडे को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. जहां अक्षय की वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया तो वहीं कैरी ऑन जट्टा 4 ने भी तेजी दिखाई. यहां तक कि दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी कॉकटेल 2 और मां इंति बंगारम ने भी जबरदस्त परफॉर्म किया. चलिए यहा जान लेते हैं संडे को इन फिल्मों में से किसने कितना कलेक्शन किया है?
वेलकम टू द जंगल ने संडे को कितना किया कलेक्शन
अक्षय की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इसने 3.75 करोड़ पेड प्रीव्यू में कमाए थे. इसके बाद इसने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ और दूसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वेलकम टू द जंगल ने संडे को जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 24.75 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 63.75 करोड़ रुपये हो गई है.
कैरी ऑन जट्टा 4 ने संडे को कितनी की कमाई?
पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीद के पहले दिन 1.90 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 2.5 करोड़ रुपये रहा.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सरगुन मेहता स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 3.40 करोड़ की नेट कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 7.80 करोड़ रुपये हो गई है.
कॉकटेल 2 ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. यहां तक कि नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आगे भी ये अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने दूसरे वीकेंड पर दमदार कमाई की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 4.40 करोड़ का नेट कारोबार किया है.
- जिसके बाद होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का भारत में 10 दिनों का नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ हो गया है.
मां इंति बंगारम ने दूसरे संडे कितना कमाया?
सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.70 करोड़ कमाए थे. वहीं 8वें दिन इसने 4.35 करोड़ और 9वें दिन 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को इस फिल्म ने 5.30 करोड़ कमाए.
- इसी के साथ मां इंति बंगारम की 10 दिनों की भारत में नेट कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है.