Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कर डाली बंपर कमाई, ‘कॉकटेल 2’ भी पड़ी भारी, जानें-सभी फिल्मों का कलेक्शन

Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार का दिन काफी बिजी रहा. दरअसल सस्ती टिकटें होने के चलते सिनेमाघरो में मौजूद सभी फिल्मो की कमाई में उछाल देखा गया. हालांकि वेलकम टू द जंगल का मंगलवार को भी टिकट खिड़की पर दबदबा रहा. चलिए यहां जानते हैं पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 से लेकर कॉकटेल 2, मां इंति बंगारम और मैं वापस आऊंगा ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

वेलकम टू द जंगल ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. इस फिल्म ने पहले मंडे को 8.50 करोड़ कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए.
  • इसी क साथ वेलकम टू द जंगल का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये हुआ है.

कैरी ऑन जट्टा 4 ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 भी दमदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने मंडे को चौथे दिन 1.40 करोड़ कमाए थे.

  • वही सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक कैरी ऑन जट्टा 4 ने रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • जिसके बाद इसकी 5 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 10.60 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें:-‘अभी भी खतरे से बाहर नहीं हूं’, इलाज के लिए दुबई से भारत लौटीं जैस्मिन भसीन, एक्ट्रेस ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

कॉकटेल 2 ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 भी नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आगे पूरा दम दिखा रही है. इसने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.75 करोड़ कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 12वें दिन दूसरे मंगलवार को 1.85 करोड़ कमाए हैं.
  • इसके बाद इसका भारत में 12 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 86.75 करोड़ रुपये हुआ है.

मां इंति बंगारम ने दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया?
सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 1.60 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वे दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद इसकी 12 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 51.45 करोड़ रुपये हो गई है.

मैं वापस आऊंगा ने तीसरे मंगलवार कितनी कमाई की?
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा ने अपने कलेक्शन से काफी हैरान किया है. ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. इसने तीसरे मंडे को 1.50 करोड़ कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 1.75 करोड़ ही कमाए हैं.
  • जिसके बाद इसका भारत में टोटल कलेक्शन अब 49.55 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:-July 2026 Theater Release: जुलाई में सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों का आएगा बवंडर, रिलीज होंगी ‘अल्फा’ से ‘धमाल 4’ तक 7 धांसू मूवीज

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *