Wednesday Box Office: बुधवार को 7 में से 6 फिल्मों की हवा हुई टाइट, बाजी मार ले गई हॉलीवुड की हॉरर फिल्म, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

सिनेमाघरों में 8 फिल्में  मौजूद हैं और सभी अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. सभी की कमाई में काफी  गिरावट देखी जा रही है. हालांकि साउथ से मोहनलाल की दृश्यम 3 ने दूसरे मंगलवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं करुप्पु ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं बॉलीवुड से चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो से लेकर भूत बंगला तक अब ठंडी पड़ती जा रही हैं. जबकि मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई राजा शिवाजी भी आखिरी चरण में हैं. जबकि 78 दिनों तक धमाकेदार कमाई करने के बाद अब धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस को विदाई करने के मूड में आ गई है. चलिए यहां जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी है?

दृश्यम 3 ने दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी के किरदार में एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित किया है. हालांकि, ज्यादातर फिल्मों की तरह, दूसरे हफ्ते में आते ही इसकी कमाई भी मंदी की चपेट में आ गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 9वें दिन इसने 4.30 करोड़, 10वें दिन 5.10 करोड़, 11वें दिन 5.35 करोड़ 12वें दिन 2.20 करोड़ और 13वें दिन 1.55 करोड़ की कमाई की थी.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 14 दिनों का नेट कलेक्शन अब 101.70 करोड रुपये हो गया है.

ऑब्सेशन’ ने बुधवार को कितनी की कमाई? 
नई हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारत में रिलीज होने के कुछ ही दिनों में जबरदस्त हिट साबित हुई है. यहां तक ​​कि वीकेंड के अलावा बाकी दिनों में भी, बिना किसी बड़े स्टार के होने के बावजूद, हॉलीवुड की इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है और इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है, यहां तक ​​कि इसने बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो इसने रिलीज के छठे दिन बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से ज्यादा कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ऑब्सेशन ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 2.90 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 15.56 करोड़ रुपये हो गई है.

चांद मेरा दिल ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
लक्ष्य और अनन्या पांडे की इंटेंस रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल भी दर्शकों को खास इम्प्रेस नहीं कर पाई है. हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 19.45 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8वें दिन इसने 1.30 करोड़, 9वें दिन 1.75 करोड़, 10वें दिन 1.80 करोड़, 11वें दिन 1 करोड़ और 12वें दिन भी 1 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चांद मेरा दिल ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 90 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ चांद मेरा दिल की 13 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 27.20 करोड़ रुपये हो गई है.

करुप्पु ने तीसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते तक दबाकर नोट छापे. अब तीसरे हफ्ते में ये फिल्म भी मंदी का शिकार हो गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 20वें दिन ‘करुप्पु’ 1.55 करोड़ की नेट कमाई की है.
  •  इसके साथ ही भारत में इका कुल नेट कलेक्शन 188.45 करोड़ हो गया है.

पति पत्नी और वो दो ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर पति पत्नी ओर वो दो भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. रिलीज के दो हफ्ते तो इसने किसी तरह ठीक कमाई की लेकिन तीसरे हफ्ते में इसी हालत खराब नजर आ रही है.

  • सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को  ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 66 लाख रुपये कमाए हैं.
  •  इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 49.41 करोड़ हो गया है.

धुरंधर 2 ने 11वें बुधवार कितनी की कमाई? 
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस को जमकर लूटा है. हालांकि ब्लॉकबस्टर बन चुकी ये फिल्म अब 11वें हफ्ते में पूरी तरह दम तोड़ चुकी है और अब इसमें कमाई करने की हिम्मत नहीं बची है. वैसे भी ये 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीजो हो रही है. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 11वें बुधवार को यानी  77वें दिन 0.08 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है.
  • इसी के साथ धुरंधर 2 की भारत में 77 दिनों की नेट कमाई अब 1148.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

भूत बंगला ने सातवें बुधवार कितनी की कमाई? 
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म किया है. यहां तक कि रिलीज के 7वें हफ्ते में भी ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक -ठाक कलेक्शन कर रही है.फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने रिलीज के 7वें बुधवार यानी 48वें दिन 50 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ भूत बंगला की 48 दिनों की कुल कमाई अब 180.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *