Wednesday Box Office Collection: बुधवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजा डंका, ‘कॉकटेल 2’ पर भारी पड़ी ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें- बाकी फिल्मों का बाल

Spread the love

बुधवार को सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्में  एक दूसरे से ज्यादा कमाई करने के लिए फिर से भिड़ीं. यूं तो सभी फिल्मों के कलेक्शन में मंदी देखी गई लेकिन वेलकम टू द जंगल ने फिर भी सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं कैरी ऑन जट्टा 4, कॉकटेल 2, मां इंति बंगारम और मैं वापस आऊंगा ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

वेलकम टू द जंगल का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल भारत में 100 करोड क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. हालांकि इसकी कमाई में बुधवार को यानी छठे दिन मंदी देखी गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन बुधवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 87.50 करोड़ रुपये हो गई है.

कैरी ऑन जट्टा 4 ने बुधवार को कितनी कमाई की?
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 के कलेक्शन में बुधवार यानी छठे दिन काफी गिरावट दर्ज की गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 85 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ कैरी ऑन जट्टा 4 की 6 दिनों की कुल कमाई अब 11.45 करोड़ रुपये हो गई है.

कॉकटेल 2 ने दूसरे बुधवार कितना कमाया?
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के आगे भी कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और हर दिन अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी तो आई लेकिन फिर भी इसका कारोबार ठीक रहा.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी 13 दिनों की कुल कमाई अब 88.15 करोड़ रुपये हो गई है.

मां इंति बंगारम ने दूसरे बुधवार कितना कलेक्शन किया?
सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को भी अच्छी कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.30 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इसकी 13 दिनों की कुल कमाई अब 52.80 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें-Toxic: धांसू है यश की ‘टॉक्सिक’ की फीमेल स्टार कास्ट का टीजर, कियारा से तारा और नयनतारा के दमदार अवतार ने उड़ाए होश

मैं वापस आऊंगा ने तीसरे बुधवार को कितना किया कलेक्शन
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा ने 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को भी दमदार परफ़र्म किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई अब 50.95 करोड़ रुपये हो गई है.  

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 6 Live Updates: छठे दिन भी दहाड़ रही है ‘वेलकम टू द जंगल’, साढ़े 7 बजे तक कलेक्शन 84 करोड़ के पार

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *