‘लव एंड वॉर’ से ‘गोलमाल 5’ तक, ये हैं साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

Spread the love

साल 2026 में ‘धुंरधर 2’ से लेकर ‘रामायण पार्ट 1’ तक ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर बरपाया और ये सबसे बड़ी फिल्में साबित हुईं. वहीं अब अगले साल यानी 2027 में भी कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार हैं.  चलिए यहां साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं. 

लव एंड वॉर
लव एंड वॉर साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

गोलमाल 5
अजय देवगन एक बार फिर अपनी सुपरहिट गोलमाल फ्रैंचाइजी के 5वें पार्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं. इस रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं और इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार और तबू भी नजर आएंगे. ये फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

महाकाली
बता दें कि 8 जनवरी, 2027 को गोमाल के साथ ही सिनेमाघरों में अक्षय खन्ना की महाकाली भी रिलीज होगी. ये अपकमिंग फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. 

कैप्टन इंडिया
कार्तिक आर्यन भी साल 2027 में सिनेमाघरों में कमबैक करेंगे. एक्टर की कैप्टन इंडिया इंडिपेंडेंस डे से पहले यानी 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बहादुर पायलट की भूमिका में दिखेंगे. 

वाराणसी
एसएस राजामाौली की वाराणसी भी साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा इंडिया सिनेमा में कमबैक कर रही हैं. फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में दिखेंगे. ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. 

स्प्रिरिट
साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में प्रभास स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा ‘स्पिरिट’ भी शामिल है. ये फिल्म 29 अक्टूबर 2027 (दीवाली) को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *