Jana Nayagan BO Day 4: ‘जना नायकन’ ने संडे को हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, बनी कॉलीवुड की साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

Spread the love

थलपति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘जना नायकन’  ने अच्छी शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में मंदी देखी गई. लेकिन वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ ली. शनिवार को तीसरे दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद चौथे दिन यानी संडे को भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. चलिए यहां जानते हैं ‘जना नायकन’  ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

जना नायकन’ ने  चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘जना नायकन’  को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नही कर रही है. लेकिन ये फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘जना नायकन’  ने रिलीज के पहले दिन 42.70 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई और इसने 21.15 करोड़ कमाए. वहीं रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को इस फिल्म ने 28.50 करोड़ की कमाई की.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’  ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 32करोड़ कमाए हैं.
  • इस क साथ ‘जना नायकन’  की चार दिनों की कुल कमाई अब 124.75 करोड़ रुपये हो गई है.
जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन 4 32 करोड़
कुल कलेक्शन 124.75 करोड़ रुपये

जना नायकन’ बनी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म
‘जना नायकन’ ने अपने पहले हफ़्ते में 124.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं और तमिल फिल्मों में साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म बनी है. इसी के साथ इसने सूर्या की कुरुप्पु के 113.85 करोड़ के ओपनिंग वीक की कमाई को मात दे दी है.  अब देखने वाली बात होगी कि ये वीकडेज में कैसा परफॉर्म करती है.

जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें:-Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

 फिल्म के बारे में
इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म को एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में ममिता बैजू, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज भी हैं.  बताया जा रहा है कि इसे 300-350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: ‘गट्टा कुश्ती 2’ बनीं ऐश्वर्या लक्ष्मी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, जानें कितना कमाया प्रॉफिट

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *