मंडे को सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों को मंदी झेलनी पड़ी थी. ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ से लेकर ‘जना नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ तक सभी फिल्मों की कमाई में गिरवाट आई थी. वहीं मंगलवार को भी स्पाइडर मैन की कमाई में मंदी देखी गई है. चलिए यहां जानते हैं मंगलवार को इन सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी है?
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने ओपनिंग वीकेंड तक रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. वहीं वीकडेज में एंट्री करने के बाद इसका कलेक्शन भी घटा है. मंडे को जहां इस फिल्म ने 23.80 करोड़ की कमाई की थी. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन यानी मंगलवार को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 16 हजार 774 शो में 21.50 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म की कुल नेट कमाई अब 303.25 करोड़ हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ रुपये हुआ है.
जना नायकन ने दूसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन की कमाई में मंगलवार को भी मंदी देखी गई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को ‘जना नायकन’ ने 3 हजार 966 शो में 2.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ हो गया है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 211.74 करोड़ रुपये हुई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 0.75 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 303.74 करोड़ हो गया है.
ये भी पढ़ें:- South Theatre Release: ‘डीसी’ से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट
द ओडिसी ने तीसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी की कमाई में दूसरे मंडे मंदी देखी गई थी और इसने 2 करोड़ कमाए थे. वहीं तीसरे मंगलवार इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 19 दिनों की कुल कमाई अब 154 करोड़ रुपये हो गई है.
धमाल 4 ने चौथे मंगलवार कितना कमाया?
अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. हालांकि चौथे मंडे इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई थी और इसने सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए थे. वहीं चौथे मंगलवार इसकी कमाई में मामूली तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को 70 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 26 दिनों की कुल नेट कमाई अब 162.35 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘पाकिस्तान हमारी मौसी है…’ बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन की वीडियो वायरल